भद्रा जिस लोक में स्थित होती है, उसका प्रभाव उसी लोक पर पड़ता है।
- फोटो : adobe stock
भद्रा क्या है और इसका प्रभाव कैसे पड़ता है
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भद्रा बारह चंद्र राशियों के अनुसार तीनों लोकों-स्वर्ग लोक, पृथ्वी लोक (मृत्युलोक) और पाताल लोक में भ्रमण करती है। भद्रा जिस लोक में स्थित होती है, उसका प्रभाव उसी लोक पर पड़ता है। जब भद्रा स्वर्ग लोक में होती है, तब पृथ्वी पर रहने वाले लोगों पर उसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। मान्यता है कि जब चंद्रमा मेष, वृष, मिथुन और वृश्चिक राशि में होता है, तब भद्रा स्वर्ग लोक में निवास करती है। ऐसी स्थिति में भद्रा अशुभ नहीं मानी जाती और इस दौरान कुछ शुभ कार्य भी किए जा सकते हैं।