फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basant Panchami 2026: वसंत पंचमी पर करें ये खास उपाय, मिलेगी बुद्धि और मां सरस्वती का आशीर्वाद

Fri, 16 Jan 2026 01:12 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Basant Panchami 2026: वसंत पंचमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है। मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से मां सरस्वती की कृपा मिलती है और शिक्षा करियर और कला में उन्नति प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस पावन दिन पर किए जाने वाले कुछ प्रभावशाली उपाय।
विज्ञापन
1 of 5
वसंत पंचमी 2026 उपाय - फोटो : Amar Ujala
Basant Panchami 2026 Upay: वसंत पंचमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो मां सरस्वती को समर्पित होता है। इस त्योहार को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन विद्या, बुद्धि और कला की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है। साथ ही, यह पर्व वसंत ऋतु के आगमन का संकेत भी देता है। विशेष रूप से उत्तर भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में इसे बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से मां सरस्वती की कृपा मिलती है और शिक्षा करियर और कला में उन्नति प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस पावन दिन पर किए जाने वाले कुछ प्रभावशाली उपाय।

Magh Gupt Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि और माघ गुप्त नवरात्रि में बन रहा है संयोग, जानें इस साल क्या है खास
विज्ञापन

2 of 5
वसंत पंचमी के विशेष उपाय - फोटो : adobestock
वसंत पंचमी के विशेष उपाय
करियर और उन्नति के लिए

वसंत पंचमी के दिन प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद मां सरस्वती के समक्ष घी का दीपक प्रज्वलित करें और “ॐ अर्हं मुख कमल वासिनी पापात्म क्षयम्कारी, वद वद वाग्वादिनी सरस्वती ऐं ह्रीं नमः स्वाहा।” मंत्र का का 21, 51 या 108 बार जाप करें। ऐसा करने से कार्यक्षेत्र में प्रगति के योग बनते हैं और सफलता प्राप्त होती है।
विज्ञापन

3 of 5
वैवाहिक जीवन में मधुरता के लिए - फोटो : freepik
वैवाहिक जीवन में मधुरता के लिए
जिन दंपतियों के रिश्ते में तनाव या मतभेद चल रहे हैं, उन्हें वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को नारियल, पीली चुनरी और कलावा अर्पित करना चाहिए। इस उपाय से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है और संबंधों में फिर से मिठास आती है।

4 of 5
मां सरस्वती की विशेष कृपा के लिए - फोटो : adobestock
मां सरस्वती की विशेष कृपा के लिए 
इस शुभ दिन मां सरस्वती की विधिपूर्वक पूजा करें। उन्हें हल्दी का तिलक लगाएं और पीले रंग के फूल, फल, वस्त्र एवं मिठाई अर्पित करें। साथ ही देवी के वैदिक मंत्रों का श्रद्धा से जाप करें। ऐसा करने से मां सरस्वती प्रसन्न होती हैं और साधक को विद्या व बुद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Basant Panchami - फोटो : instagram
मां सरस्वती के वैदिक मंत्र
ॐ सरस्वती नमो नमः।
या देवी सर्वभूतेषु विद्यारूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।
ॐ वागदैव्यै च विद्महे कामराजाय धीमहि। तन्नो देवी प्रचोदयात्।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें