फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basant Panchami 2026: वसंत पंचमी पर अर्पित करें मां सरस्वती के प्रिय भोग, बनेंगे सफलता के योग

Thu, 22 Jan 2026 01:28 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Saraswati Puja Bhog: वसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती को उनके प्रिय भोग अर्पित करने से वे शीघ्र प्रसन्न होती हैं और साधक के जीवन से शिक्षा, नौकरी और करियर से जुड़ी बाधाएं दूर करती हैं। आइए जानते हैं कि वसंत पंचमी पर मां सरस्वती को किन चीजों का भोग लगाएं।
 
विज्ञापन
1 of 6
मां सरस्वती के प्रिय भोग - फोटो : Amar Ujala
Basant Panchami 2026 Bhog: हर वर्ष वसंत पंचमी का पर्व पूरे देश में श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह दिन ज्ञान, विद्या, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है। वसंत पंचमी के अवसर पर घरों, मंदिरों, शिक्षण संस्थानों, स्कूलों और कॉलेजों में सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार इसी दिन मां सरस्वती का अवतरण हुआ था, इसलिए इस तिथि पर उनकी विधि-विधान से आराधना करने का विशेष महत्व बताया गया है।

इस वर्ष वसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी 2026 को मनाया जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह तिथि अत्यंत शुभ मानी जा रही है। यह शुभ दिन पूजा-पाठ और भोग अर्पण के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है। ऐसे में यदि मां सरस्वती को उनके प्रिय भोग अर्पित किए जाएं तो वे शीघ्र प्रसन्न होती हैं और साधक के जीवन से शिक्षा, नौकरी और करियर से जुड़ी बाधाएं दूर करती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सरस्वती पूजा में लगाए जाने वाले भोग - फोटो : adobe stock
सरस्वती पूजा में लगाए जाने वाले भोग
केसर भात

वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा करने के बाद उन्हें केसर युक्त भात का भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।
विज्ञापन

3 of 6
मीठे चावल - फोटो : इंस्टाग्राम
मीठे चावल
इस शुभ दिन पर मां सरस्वती को मीठे चावल का भोग भी लगाया जाता है। चावल में गुड़ या मिश्री मिलाकर प्रसाद तैयार किया जा सकता है। ऐसा करने से देवी की कृपा प्राप्त होती है और पढ़ाई में आ रही परेशानियां दूर होती हैं।

Basant Panchami 2026: वसंत पंचमी पर करें ये खास उपाय, मिलेगी बुद्धि और मां सरस्वती का आशीर्वाद
 

4 of 6
बेसन के लड्डू - फोटो : इंस्टाग्राम
बेसन के लड्डू
मां सरस्वती को बेसन के लड्डू अर्पित करना भी अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस भोग को लगाने से लंबे समय से अटके हुए कार्यों में गति आती है और सफलता के योग बनते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
पीली मिठाई - फोटो : Freepik
पीली मिठाई
वसंत पंचमी के अवसर पर पीले रंग की मिठाई का भोग लगाने का विशेष महत्व है। धार्मिक विश्वास है कि इससे व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वसंत पंचमी का महत्व  - फोटो : Amar Ujala
वसंत पंचमी का महत्व 
वसंत पंचमी को भारत में वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक भी माना जाता है। इस दिन प्रकृति में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार होता है। पीले रंग का विशेष महत्व होता है, जो ज्ञान, उत्साह और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक विश्वास है कि यदि वसंत पंचमी के दिन सच्चे मन और श्रद्धा भाव से मां सरस्वती की उपासना की जाए तो व्यक्ति की बुद्धि प्रखर होती है, एकाग्रता बढ़ती है और शिक्षा व करियर से जुड़ी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें