Basant Panchami 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर वसंत पंचमी मनाई जाती है। इस साल 26 जनवरी 2023, गुरुवार को वसंत पंचमी मनाई जा रही है। इस दिन विद्या, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से मां की कृपा प्राप्त होती है। वसंत पंचमी के दिन पूजा के दौरान पीले वस्त्र धारण किए जाते हैं। साथ ही मां सरस्वती की पूजा के दौरान पीले फूल भी अर्पित किए जाते हैं। माना जाता है कि वसंत पंचमी के दिन पीला वस्त्र धारण करना और पूजा में भी पीली चीजों का इस्तेमाल करना शुभ होता है। आइए जानते हैं वसंत पंचमी के दिन क्यों है पीले रंग का इतना खास महत्व…