फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basant Panchami 2021: विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है यह दिन, जानिए इस दिन क्या करें क्या नहीं

Thu, 28 Jan 2021 03:56 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बसंत पंचमी 2021
माघ माह में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी या मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस मनाया जाता है। इस बार बसंत पंचमी का त्योहार 16 फरवरी 2021 दिन मंगलवार को पड़ रहा है। इस दिन मां सरस्वती का प्राकट्य होने के कारण उनकी पूजा का विधान है। इसी दिन से बसंत ऋतु की शुरूआत होती है। यह दिन विद्यार्थियों, लेखन से जुड़े लोगों और संगीत से जुड़े लोगों के लिए बहुत महत्व रखता है। माना जाता है कि बसंत पंचमी के दिन जो व्यक्ति मां सरस्वती की पूजा सच्चे हृदय और विधि-विधान करता है उसे विद्या और बुद्धि का वरदान प्राप्त होता है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा अर्चना के समय कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 4
बसंत पंचमी 2021 मूहूर्त
बसंत पंचमी तिथि समय
पंचमी तिथि आरंभ- 16 फरवरी दिन मंगलवार प्रातः 03 बजकर 36 मिनट से
पंचमी तिथि समाप्त- 17 फरवरी दिन बुधवार प्रातः 5 बजकर 46 मिनट तक 
 
विज्ञापन

3 of 4
बसंत पंचमी 2021
बसंत पंचमी के दिन क्या करें।
  • बसंत पंचमी के दिन सुबह उठकर स्नानादि करने के पश्चात पीले रंग के स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • मां सरस्वती का ध्यान और पूजन वंदन करें।
  • शिक्षा सामाग्री कापी, किताब, कागज, कलम आदि की पूजा करें। 
  • यदि आपके पास कोई वाद्य यंत्र है तो उसकी भी पूजा करनी चाहिए।
  • अपने माता-पिता बड़ों और गुरूजनों का पैर छूकर आशीर्वाद लें।
  • बसंत पंचमी के दिन वस्त्र और भोजन का दान शुभ माना जाता है।
  • इस दिन पितृ तर्पण भी किया जाता है। 
  • कोई नया शुभ कार्य करने के लिए बसंत पंचमी का दिन बहुत शुभ रहता है। 




 
विज्ञापन

4 of 4
बसंत पंचमी 2021
बसंत पंचमी पर क्या न करें।
  • बसंत पंचमी के दिन किसी को अपशब्द न बोलें
  • इस दिन वाद-विवाद से दूर रहें क्रोध पर नियंत्रण रखें।
  • बसंत पंचमी के दिन मांस-मदिरा का सेवन भूलकर भी न करें।
  • इस दिन प्रणय संबंध नहीं बनाने चाहिए।
  • बसंत पंचमी के दिन बिना स्नान किए भोजन न करें।
  • बसंत पंचमी प्रकृति से जुड़ा त्योहार है, इस दिन पेड़-पौधे नहीं काटने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें