6 सितंबर 2018 की शाम को 5 बजकर 2 मिनट पर शनि ग्रह मार्गी हो गए हैं। शनि अब 6 सितंबर से लेकर 1 मई 2019 तक मार्गी रहेंगे। शनि के मार्गी होने से मकर राशि पर साढ़े साती शुरू हो चुका है जबकि तुला राशि वालों पर शनि की छाया समाप्त हो रही है। शनि की सीधी चाल से कई राशियों का फायद मिल सकता है जबकि कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सभी राशियों के लिए अप्रैल 2019 तक शनि का यह प्रभाव कैसा रहेगा आइए जानते हैं।