फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल 2019 तक बदले शनि की चाल का असर, 7 राशियों के लिए भारी, जबकि 5 के आएंगे अच्छे दिन

Sat, 08 Sep 2018 02:58 PM IST
Vikas Shekhawat Content Partner: Astrosage
विज्ञापन
1 of 13
6 सितंबर 2018 की शाम को 5 बजकर 2 मिनट पर शनि ग्रह मार्गी हो गए हैं। शनि अब 6 सितंबर से लेकर 1 मई  2019 तक मार्गी रहेंगे। शनि के मार्गी होने से मकर राशि पर साढ़े साती शुरू हो चुका है जबकि तुला राशि वालों पर शनि की छाया समाप्त हो रही है। शनि की सीधी चाल से कई राशियों का फायद मिल सकता है जबकि कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सभी राशियों के लिए अप्रैल 2019 तक शनि का यह प्रभाव कैसा रहेगा आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
aries - फोटो : aries
मेष राशि
तरक्की और आर्थिक फायदा मिलने के योग बन रहे है। बुरा समय अब खत्म होने वाला है। फायदा और कामकाज में आपको बहुत बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 13
taurus - फोटो : taurus
वृष राशि
नई योजना पर किया गया प्रयास सफल होगा। कानूनी मसलों में अड़चने आने की पूरी संभावना है। नौकरी पेशा वालों के लिए साल के आखिरी में समय शुभ रहने वाला है। परिवार में शान्ति स्थापित रहेगी।

4 of 13
gemini - फोटो : gemini
मिथुन राशि
शनि के मार्गी होने पर मिथुन राशि वालों को भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। पिछले काफी समय से चली आ रही बड़ी परेशानी से निजात मिल सकती है। कार्य स्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा। नए साल की शुरूआत में कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
cancer - फोटो : cancer
कर्क राशि
छठा घर शत्रु और रोग का घर होता है। कर्क राशि वालों के लिए शनि छठे स्थान में आ रहे हैं। काम काज में रुकावटें शुरू होने लगेगी। कानूनी मामले भी बढ़ेंगे। परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ विवाद होने के योग हैं।  बीमारी परेशान कर सकती है। विदेश यात्रा पर जाने के भी योग बन रहे हैं। हालांकि कर्जो से मुक्ति मिल सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
leo - फोटो : leo
सिंह राशि
इस राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना कुछ चुनौतियां लेकर आ रहा है। कामकाज में तरक्की और रफ्तार दिखेगी जिससे आपकी पहले ले इनकम कई गुना बढ़ जाएगी। सम्मान और प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। शनि देव आपके ऊपर मेहरबान हो सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
virgo - फोटो : virgo
कन्या राशि
शनि की चाल कन्या राशि में चौथे भाव में बदल रही है जिसे सुख और आनन्द का भाव माना जाता है। इस स्थान में शनि के मार्गी होने से सुख सुविधाओं में वृद्धि के संकेत कर रहा है। नौकरी में तरक्की और नया व्यापार करने वाले जातकों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। लेकिन धैर्य दिखाना पड़ेगा।

8 of 13
libra - फोटो : libra
तुला राशि
शनि का तुला राशि में मार्गी तीसरे स्थान पर हो रहा है जिसे पराक्रम का भाव कहा जाता है। इस राशि के जातक अपने बुद्धि और पराक्रम के बल पर वह सारी सफलता प्राप्त करने में सफल होंगे जिसे करने में वह कई महीनों से प्रयासरत थे। कठिन मेहनत का फल आपको मिल सकता है भाग्य का पूरा साथ आपको मिलेगा। 

9 of 13
scorpio - फोटो : scorpio
वृश्चिक राशि
इस राशि के लिए शनि का मार्गी धन भाव से हो रहा है यानि दूसरे स्थान पर। पहले से कमाई के नए साधन प्राप्त होंगे। आपके भौतिक सुख सुविधाओं में इजाफा होगा क्योंकि शनि की विशेष नजर इस राशि पर रहेगी। पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलने से जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

10 of 13
sagittarius - फोटो : sagittarius
धनु राशि
इस समय शनि धनु राशि में गोचर है और आपकी राशि में ही दूसरे भाव में मार्गी हो चुके है। वक्री शनि कष्ट का कारक माने जाते है जबकि मार्गी शनि नए-नए अवसरों के द्वार खोलते हैं। शनि के धन भाव में मार्गी होने से धनु राशि के लिए आय के साधन में भारी इजाफा देखने को मिल सकता है। कई सालों से रुकी हुई सफलता में शनि देव रुकवटें दूर होंगी। परिवार का साथ मिलेगा। मार्गी शनि  धनु राशि के लिए उन्नति के योग बना रहे हैं।

11 of 13
capricorn - फोटो : capricorn
मकर राशि
मकर शनि की राशि है मतलब इस राशि के स्वामी है। जो अपने 12 वें स्थान में मार्गी हो रहे हैं। निवेश से आपको धन लाभ होगा। दुश्मनों पर जीत मिलने की संभावना है। नौकरी या बिजनेस में भी बदलाव हो सकता है जिससे आपकी तकलीफ और बढ़ सकती है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। कर्जा लेना पड़ सकता है। 

12 of 13
aquarius - फोटो : aquarius
कुंभ राशि
नए अवसर प्राप्त होंगे। शनि की राशि मकर राशि के अलावा कुंभ भी है। मार्गी शनि से इस राशि वालों के लिए फायदा मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन साथी का भरपूर साथ मिलेगा। नए साल 2019 में कई प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने से दूरगामी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

13 of 13
pisces - फोटो : pisces
मीन राशि
धन की हानि होने की संभावना है।  वाद विवाद बढ़ सकता है। साल 2019 में जोखिम भरे निवेश से बचकर रहने की सलाह है। दोस्तों और परिवार वालों के साथ मतभेद उभर सकते है जिसे आपको भारी नुकसान की संभावना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें