फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीन राशि वाले करें ये उपाय, जीवन के हर क्षेत्र में मिलेगी कामयाबी

Tue, 17 Mar 2020 11:22 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
rashi
मीन देवगुरु बृहस्पति की राशि है। इस राशि के लोग ईमानदार होते हैं। इस राशि के लोग अपनी मेहनत पर ही भरोसा करते हैं। खर्च की अधिकता रहने से कभी-कभी आर्थिक कष्ट झेलना पड़ता है। इस राशि वाले दिखावे से परहेज करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में मीन राशि वालों के लिए कामयाबी और किसी भी चुनौती से निबटने के लिए उपाय बताए गए हैं। आज हम उन उपाय की चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

2 of 7
success - फोटो : success
कामयाबी पाने के लिए करें यह उपाय
अगर आपके जीवन में निराशा छाई है। कार्यक्षेत्र में मेहनत के बावजूद भी तरक्की नहीं हो रही है। इस परिस्थिति से निबटने के लिए आपको शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र धारण करने के बाद माता दुर्गा के मंदिर में घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में तरक्की होगी। मार्ग में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन

3 of 7
Love Relationship - फोटो : Pixabay
प्रेम जीवन में सफलता पाने के लिए करें यह उपाय
अगर आप अपने प्रेम जीवन में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना कर रहे हैं अथवा प्रियतम से मनमुटाव चल रहा है। इस समस्या से निजात पाने के लिए सोमवार के दिन भगवान शिव के मंदिर में जाएं और वहां शिवलिंग पर कच्चे दूध में शहद मिलाकर चढ़ाएं। इसके अलावा मीठे चावल की खीर कौवों को खिलाएं। इन उपाय को करने से आपके प्रेम जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाएंगी।

4 of 7
काला धन - फोटो : www.pexels.com
आर्थिक परेशानियां को दूर करने के लिए करें यह काम
यदि अच्छा खासा पैसा कमाने के बावजूद भी धन की बचत कर पाने में आप असफल हो रहे हैं अथवा आपके धन मार्ग में किसी प्रकार की कठिनाई आ रही है तो इसके लिए शनिवार के दिन अपनी तिजोरी में नीले रंग का कपड़ा बिछाएं। इसके साथ ही लोहे या चमड़े से बनी चीज़ों को शनिवार के दिन नहीं खरीदें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दांपत्य जीवन की परेशानियां होंगी दूर 
बुधवार के दिन नहाने के जल में फिटकरी डालकर स्नान करें। घर के आस-पास हरे पेड़ पौधे लगाकर उनकी देखभाल करें। शयन कक्ष की दीवारों को हरे रंग से रंगें। ज्योतिष के इन उपायों को करने से आपके दांपत्य जीवन से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाएंगी। जीवनसाथी और आपके बीच मधुर संबंध स्थापित होंगे।
विज्ञापन

6 of 7
Education Degree - फोटो : पेक्सेल्स
शिक्षा क्षेत्र में कामयाबी के लिए करें यह उपाय
आपको केले का पेड़ लगाना चाहिए और बृहस्पतिवार के दिन उसे जल चढ़ाकर उसकी पूजा करनी चाहिए। इससे आपको शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी और आप परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पुखराज - फोटो : पुखराज
मीन राशि वाले धारण करें ये चीज़ें
मीन राशि के लोगों को पुखराज रत्न धारण करना चाहिए। इसके साथ ही पांच मुखी रुद्राक्ष और पीपल की जड़ी धनु राशि के लोगों के लिए शुभ होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें