फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार के दिन भूलकर भी न करें ये पांच काम, वरना मंगल ग्रह का होगा प्रकोप

Tue, 29 Dec 2020 06:56 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मंगलवार का दिन हनुमान जी का प्रिय दिन है। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार का दिन हनुमान जी का दिन माना जाता है। इस दिन बजरंगबली की पूजा की जाती है। मंगलवार का व्रत रखने से कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। ज्योतिष में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। मंगल देव भूमि, सेना, क्रोध, लड़ाई-झगड़ा आदि के कारक हैं। जिस व्यक्ति की कुंडली में मंगल की स्थिति अशुभ होती है उन्हें मंगल दोष का सामना करना पड़ता है। उनकी राह में कई तरह की परेशानियां आती हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति बनी रहती है। मंगल दोष से बचने के लिए मंगलवार के दिन कुछ विशेष कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
उड़द की दाल - फोटो : सोशल मीडिया
उड़द की दाल का सेवन न करें
मंगलवार को गलती से भी उड़द दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन उड़द खाने से शनि मंगल का संयोग आपकी सेहत के लिए कष्टकारी हो सकता है। उड़द का संबंध शनि से है।
विज्ञापन

3 of 6
मंगलवार के दिन बड़े भाई से झगड़ा न करें। - फोटो : सोशल मीडिया

मंगलवार के दिन बड़े भाई से झगड़ा न करें। मंगल का संबंध बड़े भाई से माना गया है। भाई से विवाद मंगल को खराब करता है जिससे दुर्घटना और कष्ट का सामना करना पड़ता है। पारिवारिक जीवन में परेशानी बढ़ती है।

4 of 6
मंगल देव - फोटो : अमर उजाला
इन चीज़ों से है परहेज
मंगलवार के दिन दाढ़ी बनवाना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करना बहुत ही अशुभ होता है। इससे मंगल दोष भी लगता है। बता दें, इसके लिए बुधवार का दिन बेस्ट माना जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
नाखून - फोटो : getty images
मंगलवार के दिन भूल से भी न कांटें नाखून
मंगलवार के दिन नाखून काटना अशुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन मछली नहीं खानी चाहिए। इस दिन मछली खरीदने और खाने वाले व्यक्ति का पैसा पानी की तरह बहकर खत्म हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मंगल देव - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार के दिन भूलकर भी न खरीदें काले रंग के वस्त्र
कुंडली में मंगल ग्रह को शांत करने और मंगल देव की कृपा दृष्टि पाने के लिए मंगलवार के दिन काले रंग के वस्त्र न खरीदें और न ही पहनें। इस दिन लाल रंग के वस्त्र पहनने से मंगल दोष का प्रभाव कम होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें