फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Temple Rules: मंदिर से लौटते समय न करें ये गलतियां, पुण्य की जगह मिल सकते हैं अशुभ फल

Wed, 25 Jun 2025 12:03 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई बार मंदिर से लौटते समय हम कुछ ऐसी छोटी-छोटी भूल कर बैठते हैं, जो हमारे साथ आई सकारात्मक ऊर्जा को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं कि मंदिर से लौटते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
मंदिर से लौटते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए - फोटो : Adobe Stock
Astro Tips: जब भी हम मंदिर जाते हैं तो वहां एक अलौकिक शांति और सुकून का अनुभव होता है। हम पूरी श्रद्धा के साथ भगवान के दर्शन करने जाते हैं कभी भगवान की पसंद का चढ़ावा लेकर, तो कभी आरती में भाग लेने के लिए। मंदिर का माहौल इतनी सकारात्मकता से भरा होता है कि अंदर कदम रखते ही मन की सारी चिंताएं दूर हो जाती हैं और शांति महसूस होने लगती है। लेकिन कई बार मंदिर से लौटते समय हम कुछ ऐसी छोटी-छोटी भूल कर बैठते हैं, जो हमारे साथ आई सकारात्मक ऊर्जा को कम कर सकती हैं। इसके कई अशुभ प्रभाव भी देखने को मिलते हैं, इसलिए इन गलतियों से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि मंदिर से लौटते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Gupt Navratri 2025: 26 जून से शुरू हो रही है गुप्त नवरात्रि, जानिए महत्व और महामंत्र
Kaal Bhairav: बाबा कालभैरव के दरबार में क्यों उतारी जाती है नजर? आखिर अमित शाह क्यों जाते हैं यहां?
विज्ञापन

2 of 5
वापसी में न बजाएं मंदिर की घंटी - फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम
वापसी में न बजाएं मंदिर की घंटी
मंदिर में प्रवेश करते समय मंदिर की घंटी बजाई जाती है। वहीं कई बार लोग लौटते समय भी मुख्य द्वार पर लगी घंटी बजा देते हैं, जबकि ऐसा करना शास्त्रों के अनुसार अनुचित माना गया है। घंटी मंदिर में प्रवेश करते समय बजाई जाती है ताकि सकारात्मक ऊर्जा सक्रिय हो और नकारात्मकता दूर हो जाए। लेकिन लौटते समय घंटी बजाने से ऐसा माना जाता है कि जो सकारात्मक ऊर्जा आपने ग्रहण की थी, वह वहीं छोड़ दी जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
मंदिर से खाली हाथ न लौटें - फोटो : freepik
मंदिर से खाली हाथ न लौटें
जब आप भगवान को फूल, माला, अगरबत्ती, मिठाई आदि अर्पित करते हैं, तो मंदिर से लौटते वक्त कुछ न कुछ साथ लाना शुभ माना जाता है। प्रसाद का एक भाग या कुछ फूल साथ लाकर घर में रखना सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखता है। यदि आपने शिवलिंग पर जल चढ़ाया है, तो उसमें से थोड़ा सा जल घर लाना भी शुभ माना गया है।

4 of 5
मंदिर से लौटते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए - फोटो : freepik
घर आते ही न धोएं हाथ-पैर
अक्सर लोग मंदिर से घर लौटकर तुरंत ही हाथ-पैर धोने लगते हैं, परंतु ऐसा नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से मंदिर की सकारात्मक ऊर्जा शरीर से जल्दी निकल जाती है। 

Teej 2025: कब मनाई जाएगी तीज? जानें हरियाली तीज, कजरी तीज और हरतालिका तीज की सही तिथियां
Gupt Navratri 2025: बुरे वक्त से छुटकारा पाने के लिए गुप्त नवरात्रि में करें ये खास उपाय, बदल जाएया समय
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंदिर से लौटते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए - फोटो : freepik
यदि आपके पैरों में मिट्टी या धूल लगी हो, तो पहले कपड़े से पोछ लें और थोड़ी देर बाद पानी से धोएं। ऐसा करने से मंदिर की सकारात्मक ऊर्जा थोड़ी देर तक आपके साथ बनी रहती है, जिससे घर का वातावरण भी सकारात्मक बना रहता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें