How To Please Goddess Lakshmi On Friday: हर व्यक्ति चाहता है कि उस पर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। इसके लिए लोग पूजा-पाठ, व्रत और विभिन्न धार्मिक उपाय करते हैं। लेकिन केवल पूजा ही पर्याप्त नहीं मानी जाती, बल्कि हमारी रोजमर्रा की आदतें भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न या अप्रसन्न कर सकती हैं। विशेष रूप से शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है और इस दिन कुछ कार्यों को धार्मिक दृष्टि से करने से मना किया गया है। मान्यता है कि इन नियमों की अनदेखी करने से घर में आर्थिक परेशानियां, फिजूलखर्ची और धन की कमी जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं।
मां लक्ष्मी का वास वहीं होता है, जहां साफ-सफाई, सकारात्मक ऊर्जा और सात्विक वातावरण बना रहता है। इसलिए शुक्रवार के दिन खासतौर पर अपने व्यवहार और दिनचर्या पर ध्यान देना जरूरी होता है। इन बातों को नजरअंदाज करने पर आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।