Ashada Amavasya 2021 Ke Upay: आषाढ़ मास की अमावस्या आज 09 जुलाई को है। धार्मिक दृष्टि से यह तिथि बेहद ही महत्वपूर्ण है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने का विशेष महत्व माना जाता है। पितरों का तर्पण, पिंडदान, कालसर्पदोष निवारण आदि करने के लिए अमावस्या तिथि बहुत उत्तम मानी जाती है। इस दिन पितरों के निमित्त दान करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है जिससे आपके जीवन में खुशहाली बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र में अमावस्या को विशेष तिथि माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए उपाय विशेष फलदायी होते हैं। यदि आपके जीवन में किसी प्रकार की समस्याएं चल रही हैं या फिर किसी की कुंडली में कालसर्प योग का निर्माण हो रहा हो तो अमावस्या तिथि पर कुछ उपायों को करके आप इन समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। ये उपाय सरल होने के साथ साथ कारगर भी माने जाते हैं।