फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष 3 फरवरी: मूलांक के अनुसार, ये है सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Mon, 03 Feb 2020 07:16 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 3 February: ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
 
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
मूलांक 1
विवाह और प्रेम संबंधों में बाधा आ सकती है। अपना कीमती समय बेकार की बातों में व्यर्थ न गवाएं। आज आपके पारिवारिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। आप अपने में ही चिन्तन मनन करेंगे। मेडीटेशन से आपको मदद मिलेगी।
शुभ अंक -14
शुभ रंग – ग्रीन
विज्ञापन

3 of 10
number
मूलांक 2
परिवार में धन की वजह से अशांति रह सकती है। दुर्घटना से सावधान रहें वाहन ध्यान से चलाएं। आपकी मेहनत से व्यापार में तरक्की हो सकती है। अपनी जिम्मेदारियों से भागे नहीं उन्हें निभाए। इससे जीवन की क्वालिटी बेहतर होगी।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
number
मूलांक 3
आप अच्छे परामर्शदाता है। आपके द्वारा बनाई गई योजनाए जीवन में तरक्की लाएगी। बैंक से लोन लेना है तो आज ले सकते हैं। जीवन में संघर्ष आएंगे लेकिन आप अपने आत्मविश्वास से आगे बढ़ते रहेंगे। सेहत खराब रह सकती है।
शुभ अंक-42
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

5 of 10
number
मूलांक 4
किसी भी कार्य को बिना सोचे समझे शुरू न करें। व्यावसायिक संदर्भ में आज यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे आपके जीवन में बहुत कुछ बदलेगा। आज के दिन आपके अधूरे काम बनेंगे।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

6 of 10
number
मूलांक 5
बच्चों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। यश में बढ़ोतरी होगी। खर्चा बढ़ेगा। नौकरी में समस्या हो सकती है। बॉस से बहस हो सकती है, बातों को बढ़ावा न दे। आज आपको इस बात का ख्याल रखना है।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

7 of 10
number
मूलांक - 6
महत्वपूर्ण दिन होगा। सभी का सहयोग मिलेगा खासकर जीवनसाथी का। प्रेमी के साथ आज आपके कार्यक्रम बन सकता है। धन में लाभ हो सकता है। मित्रों के साथ दिन बीतेगा।
शुभ अंक – 19
शुभ रंग – फिरोजी

8 of 10
number
मूलांक 7
आज स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। कई पुरानी हेल्थ समस्या दोबारा तंग कर सकती हैं। बिना बात के गुस्सा आएगा। अपने सहकर्मियों के साथ विवेक से काम लें।
शुभ अंक 11
शुभ रंग – लाल

9 of 10
number
मूलांक 8
आज दिन लाभकारी नहीं है। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो आपकी टांग खीचने में लगे रहेंगे। रूके हुऐ कार्य आज गति पकड़ेंगे। संतोष से काम लें।
शुभ अंक –6
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन

10 of 10
number
मूलांक 9
आप अपना समय व्यर्थ के कार्यों में नष्ट न करें। प्रमोशन होने वाला है। अचानक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। नया कॉट्रेक्ट या एग्रीमेन्ट आपको मिल सकता है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें