Ank Jyotish Numerology Prediction 29 January: ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन
2 of 10
number
- फोटो : number
मूलांक 1
व्यापार में कोई नई डील हो सकती है। पति-पत्नी में गलतफहमियां बढ़ सकती है आपसी तकरार हो सकता है। दिन व्यस्तता से भरा रहेगा आराम करने का भी समय नहीं मिलेगा माता के आशीर्वाद से नया कार्य शुरू करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन
3 of 10
number
मूलांक 2
आपके पास धन आएगा। समय अनुकूल है। आपके शौक पूरे होंगे विद्यार्थियो का रिजल्ट अनुकूल आएगा। कार्य के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। मानसिक रूप से आप डर तनाव और अन्य परिसरों से मुक्त रहेंगे।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- सफेद
4 of 10
number
मूलांक 3
राजनीति क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपके लिए दिन अच्छा है। अपने जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। जो जातक विवाह करने में इच्छुक है उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, नए सबंध बन सकते हैं। अपने आत्मविश्वास एवं विवेक से आप आज जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
5 of 10
number
मूलांक 4
कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। सतर्क रहें, किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं, साथ ही आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरुरत है। विदेश जाने का योग बन सकता है।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
6 of 10
number
मूलांक 5
आप बुद्धिमान व्यक्ति हैं। सोच-समझ कर आज अपने भविष्य के फैसले लें। धन पर आज अधिक खर्च होगा। रिश्तेदारों से गलत सलाह मिल सकती है। सावधान रहें। हर विषय का खुद आंकलन करें।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग- मैरून
विज्ञापन
7 of 10
number
मूलांक 6
तनावपूर्ण माहौल बन सकता है। भाई-बहन में लड़ाई हो सकती है। युवक युवतियों का दिल टूट सकता है। पेट की तकलीफ से आप परेशान हो सकते हैं। अगर कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो वह रफ़्तार पकड़ेगा । आपके घर में मांगलिक कार्य हो सकता है।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे
8 of 10
number
मूलांक 7
आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। आप ज्यादा स्पष्टवादी है इसलिए नाप तोल कर बोलें। भावना पक्ष प्रबल रहेगा। पत्नी का साथ मिलेगा। अपने कार्यो में नयी तकनीक का प्रयोग करे तो उन्नति होगी। क्रोध से बचने की कोशिश करें। आज मनोरंजन और रोमांस का दिन है,जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- पिंक
9 of 10
number
मूलांक 8
आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आज मनोरंजन में मन ज्यादा लगेगा। दुर्घटना होने का खतरा है। वाहन धीरे चलाएं। आज प्रेम को लेकर महत्वपूर्ण दिन है। नए प्रेम संबंध बनेंगे, पुराने संबंध प्रबल होंगे। बेटे के सहयोग से व्यापार में प्रगति होगी।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- फिरोजी
मूलांक 9
भाग्य आपका साथ देने वाला है। लाभ भरा दिन नया घर या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। यात्रा और भ्रमण पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से लाभ होने का भी पूरा योग बना हुआ है। शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पिता की सेहत परेशान करेगी।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- जामुनी