फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 10 जून: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Wed, 10 Jun 2020 06:15 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 10 June: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1 
नाम अक्षर – A I J Q Y

आज आपको अपने प्रियतम का पूरा साथ मिलेगा। नये रोजगार की शुरूआत कर सकते हैं। कोई सम्मान या उपलब्धि के योग बन रहे हैं। अपनी चंचलता को कंट्रोल करें, बुरी आदतों से बचें।
शुभ अंक - 25
शुभ रंग – हल्का हरा
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R

शत्रु से जीत हासिल हो सकती है। कम्प्यूटर आदि तकनीकी क्षेत्र में तरक्की होने ही सम्भावना है। परिवार के साथ आनन्दपूर्ण शाम बिताएंगे। वाहन ध्यान से चलाएं।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - नीला

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S

बुरी संगत से बचें। मित्रों के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। हृदय रोग से ग्रसित हो सकते हैं। सरकारी कार्यों में रूकावट आ सकती है। आज आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। 
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – बैंगनी
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T

धन का आगमन होगा। फिर भी मन खुश नहीं होगा। जोड़ों का दर्द डॉक्टर के पास ले जाएगा। विद्या के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी नवीन वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। 
शुभ अंक – 26
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X

पार्टनरशिप में कोई कार्य न करें। दांपत्य जीवन से लाभ होने की सम्भावना है। गृहस्थ जीवन ठीक रहेगा। कारोबार में परेशानी आ सकती है। यात्रा पर जाने का संयोग बन रहा है।
अंक – 4
शुभ रंग – हरा 
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W

अहंकार से बचें, अन्यथा काम खराब हो सकते हैं। शत्रु रूकावट पैदा कर सकते हैं। आवेश में निर्णय न लें। नींद पूरी नहीं होगी। जिस वजह से थकावट महसूस करेंगे। गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। 
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – नारंगी

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z

आज का दिन शुभ है। सेहत का ध्यान रखें इन्फेक्शन हो सकता है। बैंक से लोन ले सकते हैं। पेपर पूरी तरह चेक कर लें। सरकारी कार्यों में विघ्न हो सकता है। अधिक यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग – मैजेंटा

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर - F P

परीक्षा में अच्छा रिजल्ट आ सकता है। रिसर्च आदि क्षेत्र में कार्य कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। अपने फोकस को सही तरीके से मैनेज करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – ग्रीन
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आज आपका मन चंचल हो रहा है, लेकिन ध्यान रहे मन भटकने से किसी काम के अधूरे रहने की आशंका है। कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। नियंत्रण जीवन में वृद्धि लाएगा। घर में मेहमान आ सकते हैं। कोई सामान यात्रा में गुम हो सकता है।
शुभ अंक –12
शुभ रंग – नारंगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें