फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amavasya july 2021: अमावस्या के दिन ये उपाय करने से होगा आर्थिक तंगी, बेरोजगारी जैसी समस्याओं का अंत

Fri, 02 Jul 2021 07:09 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

ज्योतिष शास्त्र में अमावस्या तिथि बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन किए गए उपाय विशेषफलदायी होती हैं। जानिए आर्थिक तंगी, बेरोजगारी, शत्रु बाधा आदि समस्याओं के मुक्ति पाने के उपाय
विज्ञापन
1 of 6
आषाढ़ अमावस्या (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या आती है। इस तरह से एक वर्ष में 12 अमावस्या तिथि पड़ती हैं। इस बार आषाढ़ मास की अमावस्या तिथि 09 जुलाई 2021 को पड़ रही है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने का विशेष महत्व माना जाता है। पितरों का तर्पण, पिंडदान, कालसर्पदोष निवारण आदि करने के लिए अमावस्या तिथि बहुत उत्तम मानी जाती है। इस दिन पितरों के निमित्त दान करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है जिससे आपके जीवन में खुशहाली बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र में अमावस्या को विशेष तिथि माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए उपाय विशेष फलदायी होते हैं। यदि आपके जीवन में किसी प्रकार की समस्याएं चल रही हैं या फिर किसी की कुंडली में कालसर्प योग का निर्माण हो रहा हो तो अमावस्या तिथि पर कुछ उपायों को करके आप इन समस्याओं से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। ये उपाय सरल होने के साथ साथ कारगर भी माने जाते हैं। तो आइए जानते हैं आर्थिक तंगी, बेरोजगारी, शत्रु बाधा आदि समस्याओं के मुक्ति पाने के उपाय-
विज्ञापन

2 of 6
मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने से समस्याओं से मुक्ति प्राप्त होती है (प्रतीकात्मक तस्वीर)
समस्याओं से मुक्ति के लिए उपाय
यदि आपके जीवन में एक के बाद एक परेशानियां आ रही हैं तो अमावस्या के दिन प्रातः स्नान करने के बाद ईश्वर का लगातार स्मरण करते हुए आटे की गोलियां बनाएं। इसके बाद किसी तालाब या नदी आदि पर जाकर इन गोलियों को मछलियों को खिलाएं। इससे धीरे-धीरे कुछ ही समय में समस्याओं का अंत होने लगता है। इसके अलावा अमावस्या तिथि पर आटे में शक्कर मिलाकर काली चींटियों को खिलाना चाहिए। इससे पापकर्मों का क्षय होता है व पुण्यकर्म अर्जित होते हैं। जिससे आपको समस्याओं व दुर्भाग्य से छुटकारा मिलता है व मनोकामना पूर्ति में सहायता मिलती है।
विज्ञापन

3 of 6
काल सर्प दोष के अशुभ प्रभाव से मुक्ति प्राप्त करने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कालसर्प दोष की अशुभता से बचने का उपाय
यदि किसी की कुंडली में कालसर्प दोष हो तो उसका उपाय करने के लिए अमावस्या तिथि उत्तम मानी जाती है। इस दिन किसी नदी में स्नान करने के पश्चात चांदी से निर्मित नाग-नागिन के जोड़े की पूजा करनी चाहिए, इसके लिए किसी पुरोहित की सहायता लें। पूजा करने के बाद चांदी के नाग-नागिन के जोड़े को बहते जल में प्रवाहित कर देना चाहिए। कालसर्प दोष के अशुभ प्रभावों से मुक्ति के यह उपाय बहुत कारगर माना जाता है।

4 of 6
रोजगार प्राप्ति उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
रोजगार प्राप्ति का उपाय
यदि आप रोजगार को लेकर परेशान हैं और बहुत प्रयास करने पर भी आपको इस समस्या का अंत नजर नहीं आ रहा है तो अमावस्या को सुबह के समय एक नींबू लेकर उसे साफ कर लें और अपने मंदिर में रख दें। अब रात्रि में इसे अपने सिर से सात बार उतारकर चार बराबर भागों में काट लें और किसी चौराहे पर जाकर चारों दिशाओं में एक-एक टुकड़ा फेक दें। इसके बाद बिना पीछे देखे वापस घर आ जाएं। माना जाता है कि इससे रोजगार प्राप्ति के रास्ते खुलने लगते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
आर्थिक उन्नति के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
धन प्राप्ति का उपाय
यदि आपके जीवन में धन संबंधित समस्याएं चल रही हैं या फिर धन वृद्धि करना चाहते हैं तो अमावस्य को संध्याकाल में अपने घर के ईशान कोण में गाय के शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करें लेकिन इस बात का ध्यान रखें की रुई के स्थान पर लाल रंग के सूती धागे का उपयोग करना है। दीपक में कुछ धागे केसर के भी डाल दें। माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपकी धन संबंधित समस्याओं का अंत होता है व धन वृद्धि के लिए भी यह उपाय बहुत कारगर माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोजगार की समस्याओं से मुक्ति प्राप्त करने के लिए काले कुत्ते को तेल लगी रोटी खिलाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
शत्रु बाधा से मुक्ति का उपाय
यदि आप शत्रुओं से परेशान हैं तो अमावस्या की रात्रि में रोटी पर तेल चुपड़कर किसी काले रंग के कुत्ते को खिला दें। यदि कुत्ता वह रोटी खा लेता है तो यह उपाय सफल माना जाता है। मान्यता है कि इस उपाय को करने से आपके दुश्मन शांति होने लगते हैं। शत्रुओं से मुक्ति के लिए यह उपाय कारगर माना गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें