अमर उजाला संवाद भोपाल में अमोघ लीला दास
- फोटो : Amar Ujala
कौन हैं अमोघ लीला दास?
अमोघ लीला दास एक प्रेरणादायक आध्यात्मिक वक्ता हैं, जो अपने ओजस्वी भाषणों और सरल भाषा में दिए गए जीवन-दर्शन से युवाओं के दिलों में विशेष स्थान बना चुके हैं। वे न केवल धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों पर प्रकाश डालते हैं, बल्कि करियर, संबंधों, मानसिक शांति और जीवन के उद्देश्य जैसे विषयों पर भी गहराई से मार्गदर्शन करते हैं। उनकी लोकप्रियता हर उम्र के लोगों के बीच है।
अमोघ लीला दास की प्रेरणादायक आध्यात्मिक यात्रा
अमोघ लीला दास का मूल नाम आशीष अरोड़ा है, जिनका जन्म एक धार्मिक परिवार में लखनऊ में हुआ था। उन्होंने किशोरावस्था में ही आध्यात्मिक मार्ग की ओर रुझान दिखाना शुरू कर दिया था। वर्ष 2000 में, जब वे 12वीं कक्षा में थे, उन्होंने ईश्वर की खोज में घर छोड़ने का निर्णय लिया। हालांकि बाद में वे लौटे और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। 2004 में स्नातक की पढ़ाई के बाद उन्होंने अमेरिका की एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्य करना शुरू किया और कुछ ही वर्षों में प्रोजेक्ट मैनेजर की जिम्मेदारी भी संभाली। लेकिन 2010 में उन्होंने कॉर्पोरेट करियर को अलविदा कह दिया और 29 वर्ष की आयु में इस्कॉन से जुड़कर ब्रह्मचारी जीवन को अपनाया। उनकी जीवन यात्रा आज कई युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है।