फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर बना दुर्लभ राजयोग, इन राशि वालों को नौकरी-व्यापार में धन लाभ के योग

Sun, 27 Apr 2025 12:48 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

इस साल अक्षय तृतीया पर बहुत दी दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। इस दिन ग्रहों की स्थितियों के अनुसार कई तरह के शुभ और बड़े राजयोगों का निर्माण होगा।
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय तृतीया पर ग्रहों का संयोग - फोटो : adobe stock
30 अप्रैल को अक्षय तृतीया है। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को एक बहुत ही महत्वपूर्ण और अबूझ मुहूर्त माना गया है। अबूझ मुहूर्त वह मुहूर्त होता है जिसमें कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त के विचार किए संपन्न किया जा सकता है। यह साल एक साढ़े तीन अबूझ मुहूर्तों में से एक होता है। अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना करने का महत्व होता है। इस साल अक्षय तृतीया पर बहुत दी दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। इस दिन ग्रहों की स्थितियों के अनुसार कई तरह के शुभ और बड़े राजयोगों का निर्माण होगा। आपको बता दें अक्षय तृतीया के दिन वृषभ राशि में गुरु और चंद्रमा की युति होगी ,जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। वहीं इस दिन अक्षय योग और मीन राशि में चतुर्ग्रही, मालव्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा। अक्षय तृतीया के दिन बने शुभ योग के चलते कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है। 

 
विज्ञापन

2 of 4
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया का पर्व शुभ साबित हो सकता है। ग्रहों की स्थितियों के योग के चलते इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहेगी। करियर में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। मनचाहा काम मिलेगी जिससे अच्छी कामयाबी मिलेगी। आर्थिक स्थिति में तेजी से प्रगति मिलेगी। धन लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों का नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। 

Akshaya Tritiya 2025 : अक्षय तृतीया के दिन घर के इन जगहों पर जरूर जलाएं दीया, मां लक्ष्मी बरसाएंगी की कृपा

विज्ञापन

3 of 4
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि 
सिंह राशि के लोगों को अक्षय तृतीया पर ग्रहों का संयोग बहुत ही शुभ और फलदायी साबित होगा। करियर-कारोबार में फायदा मिलने के अच्छे योग हैं। कार्यों में सफलता मिल सकती है। अधूरा पड़ा काम जल्द ही पूरा हो सकता है जिससे आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। सुख-सुविधाओं और भौतिक सुख में इजाफा होगा। धर्म की तरफ रूझान बढ़ सकता है। इस दौरान आपको घर और वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। 

Akshaya Tritiya: जानिए क्यों इतना खास है अक्षय तृतीया, सुख-समृद्धि के लिए इस दिन करें ये उपाय
विज्ञापन

4 of 4
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। नौकरी करने वाले और व्यापार में लगे जातकों को अच्छा खासा लाभ अर्जित करने में कामयाबी मिलेगी। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आपको मिलेगी जिससे इस राशि के जातकों को हर एक क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। नई योजनाएं कारगर साबित होंगी और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर अपनी राशियों के अनुसार करें इन चीजों का दान और खरीदारी, मिलेंगे शुभ फल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें