फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2020: अक्षय तृतीया के दिन पूजा में करें इन चीजों को शामिल, मिलेगा सोना खरीदने के समान फल

Sun, 26 Apr 2020 02:57 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अक्षय तृतीया का पावन पर्व आज है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन का बहुत अधिक महत्व होता है। इस दिन से शुरू किए गए कार्यों में सफलता मिलती है। अक्षय तृतीया के दिन खरीददारी करना भी बड़ा ही शुभ माना जाता है। बहुत से लोग इस दिन सोना, चांदी, वाहन जैसी चीजों की खरीददारी करते हैं। ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। 

परंतु, इस बार कोराना वायरस के कारण संपूर्ण देश में लॅाकडाउन चल रहा है, जिस वजह से इस साल अक्षय तृतीया के दिन खरीददारी करना संभव नहीं है।



आज, हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको इस अक्षय तृतीया पर अपनी पूजा में शामिल करने से आपको सोना खरीदने के समान ही फल मिलेगा। ये चीजें आपको आसानी से उपलब्ध हो जाएंगी। आइए, आज जानते हैं क्या हैं ये चीजें...



 
विज्ञापन

2 of 6
akshaya tritiya
मिट्टी का दीपक
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मिट्टी का महत्व भी सोने के समान ही होता है। ये आपको आसानी से उपलब्ध भी हो जाएगा। 


 
विज्ञापन

3 of 6
मौसमी फल
  • इस बार अक्षय तृतीया के पावन दिन घर में मौसमी फल जरूर रखें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मौसमी फल पूजा में अवश्य रखें। इस दिन भगवान को इन फलों का भोग अवश्य लगाएं।

 

4 of 6
कपास
  • कपास को शुभ माना जाता है। कपास आपको आसानी से उपलब्ध भी हो जाएगी। 


 
विज्ञापन

5 of 6
सेंधा नमक
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के पावन दिन सेंधा नमक घर में रखना शुभ माना जाता है। सेंधा नमक आपको आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Akshaya Tritiya
पीली सरसो
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में पीली सरसो रखने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। इस पावन दिन पूजा में पीली सरसो भी रखें। ऐसा करने से आपकी सभी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी और मां लक्ष्मी का आशीर्वीद मिलेगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें