फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया 2018: कनफ्यूजन से रहें दूर, यहां जानिए पूजा की सही विधि और शुभ मुहूर्त

Wed, 18 Apr 2018 07:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
Akshaya Tritiya - फोटो : Akshaya Tritiya
अक्षय तृतीया 18 अप्रैल को है और इस दिन को पूरे साल का सबसे शुभ दिन मानते हैं। आगे बताई गई सही पूजन विधि से आप धन प्राप्त कर सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
ज्योतिषाचार्य सतीश शर्मा - फोटो : amarujala
वैदिक ज्योतिषाचार्य सतीश शर्मा ने बताया कि अक्षय तृतीया तिथि का प्रारंभ मंगलवार 17 अप्रैल की रात्रि 3.45 बजे से शुरू होगा। 18 अप्रैल बुधवार की रात्रि 1.45 बजे पर समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
snowfall badrinath - फोटो : amar ujala
भविष्य पुराण के अनुसार त्रेता युग का प्रारंभ भी इसी दिन हुआ था। इसी दिन बदरीनाथ धाम में नर-नारायण का अवतार हुआ था। सूर्य सिद्धांत ग्रंथ में ऐसा वर्णन है कि कृतिका नक्षत्र के प्रथम चरण में मेष राशि में सूर्य के होने पर सतयुग का प्रारंभ हुआ।

4 of 7
राशिचक्र
18 अप्रैल को सूर्योदय के समय सूर्य मेष राशि में है। कृतिका नक्षत्र के प्रथम चरण में है और सूर्य मेष राशि में हैं। ऐसा संयोग सैकड़ों वर्ष बाद आता है। कृतिका नक्षत्र के प्रथम चरण में सूर्य मेष राशि में होने के कारण फलदायिनी योग बन रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
snan
इस दिन पिंड के बिना भी श्राद्ध करने का विधान है। गंगा और तीर्थ स्नान का विशेष महत्व है। इसलिए जल से भरा कलश, पंखा, जूता, भूमि और गोदान का महत्व है।
विज्ञापन

6 of 7
snan
अक्षय तृतीया को गंगा स्नान करना पुण्यकारी माना गया है। जिसके कुंडली में पितर दोष है, वे पितरों का पिंडदान, तर्पण कर सकते हैं। अक्षय तृतीया को सोना खरीदना, जमीन खरीदना, गृह प्रवेश, नया व्यापार करना, तीर्थयात्रा बहुत ही शुभ माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
puja aarti
पूजन विधि:
अक्षय तृतीया के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर गंगा स्नान करने के बाद भगवान विष्णु का पूजन करें।लक्ष्मी नारायण की पूजा सफेद कमल अथवा सफेद गुलाब या पीले गुलाब से करना चाहिये। नैवेद्य में जौ या गेहूं का सत्तू, ककड़ी और चने की दाल अर्पित की जाती है। इसके बाद फल, फूल, बर्त तथा वस्त्र आदि ब्राह्मणों को दान के रूप में दिये जाते हैं। इस दिन ब्राह्मण को भोजन करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें