अहमदाबाद के गांधीनगर इलाके में स्थित अक्षरधाम मंदिर गुजरात के प्रमुख सांस्कृतिक केंद्रों में से एक है। 1992 में इस मंदिर की स्थापना हुई थी। यह मंदिर भगवान स्वामीनारायण को समर्पित है और यहां पर उनकी सोने की करीब 7 फीट ऊंची मूर्ति रखी है। इस मंदिर की दीवारों पर गुलाबी पत्थर लगा है जो सूरज की रोशनी पड़ने पर चमकता रहता है।