फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adhik Maas 2023: आर्थिक रूप से मजबूत होना चाहते हैं तो अधिकमास पर करें इन मंत्रों का जाप

Tue, 18 Jul 2023 05:04 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Chant these vishnu mantra during adhikmaas
Adhik Maas 2023 Chant Vishnu Mantra:  अधिकमास का प्रारंभ 18 जुलाई यानी आज से हो चुका है। इस बार अधिक मास सावन माह के साथ जुड़ा हुआ है, इसलिए इस बार सावन का महीना 2 महीने का है। सावन में अधिक मास के जुड़ने से श्रावण माह 59 दिनों का हो गया है। अधिक मास को मलमास या पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं। इस बार 18 जुलाई से 16 अगस्त तक अधिकमास रहेगा। इस माह में विष्णु जी के चमत्कारी मंत्रों का जाप करने से धन, सुख, संपन्नता, आरोग्य और लंबी आयु की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 7
Chant these vishnu mantra during adhikmaas - फोटो : iStock
अधिक मास क्या है?
सौर कैलेंडर में 365 दिन और 6 घंटे का एक साल होता है, जिसमें हर 4 साल पर एक लीप ईयर होता है। उस लीप ईयर का फरवरी 28 की बजाए 29 दिनों का होता है। उसी तरह चंद्र कैलेंडर में एक साल 354 दिनों का होता है। अब सौर कैलेंडर और चंद्र कैलेंडर के एक वर्ष में 11 दिनों का अंतर होता है। इस अंतर को खत्म करने के लिए हर तीन साल पर चंद्र कैलेंडर में एक अतिरिक्त माह जुड़ जाता है। वह माह ही अधिक मास होता है। इस तरह से चंद्र कैलेंडर और सौर  कैलेंडर के बीच संतुलन बना रहता है। इस वजह से हर 3 साल में एक अधिक मास होता है। 
विज्ञापन

3 of 7
Chant these vishnu mantra during adhikmaas - फोटो : Social Media
करें इन मंत्रों का जाप 
ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। 
यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्टंह च लभ्यते।। 

यदि आपका धन काफी समय से रुका हुआ है और वापस नहीं मिल रहा है तो विष्णु जी के इस मंत्र का जाप करें। इस मंत्र के जाप से आर्थिक मजबूती मिलती है। 
 

4 of 7
Chant these vishnu mantra during adhikmaas - फोटो : istock
ऊं अं वासुदेवाय नम: 
अधिकमास में उपरोक्त मंत्र का जाप करने से विष्णु पुराण, भागवत पुराण सुनने जितना फल मिलता है। 
विज्ञापन

5 of 7
shiv ji vishnu ji - फोटो : अमर उजाला
ऊं आं संकर्षणाय नम: 
यदि आपके काम पूरे होने की कगार पर आने के बाद भी बिगड़ जाते हैं तो अधिकमास में 108 बार उपरोक्त मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से अधूरे कार्य पूरे हो जाते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Chant these vishnu mantra during adhikmaas - फोटो : आनंद चौधरी।
ऊं हूं विष्णवे नम: 
कड़ी मेहनत के बाद भी आपको फल नहीं मिल रहा है तो उपरोक्त मंत्र का जाप करें , सभी कार्य में सफलता मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Chant these vishnu mantra during adhikmaas - फोटो : सोशल मीडिया
ऊं अ: अनुरुद्धाय नम: 
अगर आपके विवाह में देरी हो रही है तो उपरोक्त मंत्र का जाप करने से विवाह के योग बनेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें