4 Divine Nights Of The Year: मान्यता है कि सनातन धर्म के तंत्र और आगम ग्रंथों में यह मान्यता प्रचलित है कि भगवान शिव ने कलयुग के लिए कई वैदिक और तांत्रिक मंत्रों को 'कीलित' (अर्थात बांधकर या लॉक करके) कर दिया है ताकि इन मंत्रों को सिद्ध करके कोई उनका दुरुपयोग न कर सके। लेकिन वर्ष में 4 ऐसी रात्रियां आती हैं जबकि यह बंधन खुल जाता है और फिर तात्रिकक मंत्रों को आसानी से रात में सिद्ध किया जा सकता है।
हिंदू धर्म, तंत्र शास्त्र और आध्यात्मिक परंपराओं में वर्ष की कुछ विशेष रात्रियों को अत्यधिक शक्तिशाली और ऊर्जावान माना गया है। सामान्य दिनों में किसी मंत्र को सिद्ध करने के लिए महीनों या वर्षों की कठोर साधना करनी पड़ती है, लेकिन शास्त्रों के अनुसार वर्ष में चार ऐसी दुर्लभ और दिव्य रात्रियां आती हैं, जब ब्रह्मांड की सकारात्मक ऊर्जा अपने चरम पर होती है। इन रात्रियों में की गई साधना, जप और हवन का फल कई गुना बढ़ जाता है और मंत्र शीघ्र ही सिद्ध हो जाते हैं। ये चार प्रमुख सिद्धि रात्रियां निम्नलिखित हैं-