फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2014 में विवादों में रहे इन बाबाओं को देखिए

विज्ञापन
1 of 7
धर्म और आस्था के मामले में 2014 काफी विवादित साल रहा है। इस साल धर्म परिवर्तन से लेकर भगवान के अस्तित्व पर भी सवाल उठाए गए। लोगों की आस्था को घायल करने में बाबाओं के कारनामे भी शामिल रहे। आइये देखें 2014 के उन विवादित बाबाओं को जिनके कारनामों से लोगों की आस्था और धार्मिक विश्वास को आघात लगा।
विज्ञापन

2014 में विवादों में रहे इन बाबाओं को देखिए

2 of 7
2014 में रामपाल का मामला भी खूब उछला। इनके आश्रम में हुए झड़प और हत्या के मामले में इन्हें अदालत में पेश होना था। जब बाबा खुद अदालत नहीं पहुंचे तो प्रशासन द्वारा इन्हें बल पू्र्वक आश्रम से निकाला गया।  रामपाल इन दिनों जेल में दिन काट रहे हैं। रामपाल का अपनी मुख्य सेविका बबीता के साथ करीबी संबंध होने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन

2014 में विवादों में रहे इन बाबाओं को देखिए

3 of 7
गुरमित राम रहीम का विवादों से पुराना नाता रहा है। इन पर यौन शोषण से लेकर हत्या तक के अरोप लग चुके है। लेकिन 2014 में राम रहीम तब विवादों में आए जब इन्होंने 'मैसेज ऑफ गॉड' बनाई जिसमें खुद मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। इनकी फिल्म सिनेमा घरों तक आएगी या नहीं यह आप अदालत तय करेगी।

2014 में विवादों में रहे इन बाबाओं को देखिए

4 of 7
इस साल शंकराचार्य और स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का विवाद भी खूब चर्चा में रहा। द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने शिरड़ी के साईंबाबा को भगवान की तरह न पूजने की बात कही। इस बात को लेकर साईं भक्तों की आस्था आहत हुई। यह विवाद इतना बढ़ा कि साईं भक्त और विरोधी दोनों को ही आदलत की शरण में जाना पड़ा।

विज्ञापन

2014 में विवादों में रहे इन बाबाओं को देखिए

5 of 7
2014 में नित्यानंद का मामला भी एक बार फिर उछाला। 2010 के एक बलात्कार के मामले में कोर्ट ने इन्हें पोटेंसी यानी (पुंसत्व)टेस्ट करवाने का आदेश दिया। न चाहते हुए भी नित्यानंद को यह टेस्ट करवाना पड़ा और टेस्ट में नित्यानंद पोजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

2014 में विवादों में रहे इन बाबाओं को देखिए

6 of 7
बीते साल से शुरु हुआ आसाराम का मामला इस साल भी चर्चा में रहा। आसाराम और इनके नरायण साईं ने जमानत की काफी कोशिश की लेकिन इनकी याचिका खरिज कर दी गई। अब साल के अंत में यह मामला सामने आया है कि आसाराम पर बलात्कार का अरोप लगाने वाली महिला अचानक गायब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2014 में विवादों में रहे इन बाबाओं को देखिए

7 of 7
आसाराम के नक्शे कदम पर चलने वाले यह हैं 'किसिंग बाबा'। आंध्र प्रदेश के अयप्पा मंदिर के पीछे इन्होंने अपना ठिकाना बना रखा था। यह गले मिलकर और किस करके लोगों की सारी परेशानियां दूर करने का दावा करते थे। अब सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। अदालत ने इन्हें 7 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें