ईद अल अजहा यानी बकरीद 25 सितंबर को मनायी जाएगी। इसे लेकर बाजार में काफी चहल-पहल दिखती है। खासतौर पर बकरों का बाजार भाव इन दिनों काफी बढ़ा-चढ़ा है। कारण यह है कि हर कोई इस मौके पर अल्लाह को अपनी ओर से बड़ी कुर्बानी देना चाहता है। लेकिन क्या बकरों की कुर्बानी बकरीद में जरुरी है और इसके क्या नियम हैं बता रहे हैं इस्लामिक विषयों के जानकार 'वाहीद्दुदीन खान'।
विज्ञापन
बकरीद में कुर्बानी से जुड़ी ये 10 अहम बातें जान लीजिए
2 of 10
हजरत इब्राहिम से खुदा ने कहा कि तुम अपने बेटे की कुर्बानी दो। खुदा ने जब इब्राहिम का जज्बा देख लिया तो उनके बेटे की जगह एक जानवर को बदल दिया। इसके बाद से बकरीद मनाया जाने लगा। बकरीद में अपनी अजीज चीज यानी इच्छाओं को कुर्बान करने करना चाहिए यही खुदा का पैगाम है।
विज्ञापन
बकरीद में कुर्बानी से जुड़ी ये 10 अहम बातें जान लीजिए
3 of 10
बकरीद के मौके पर बकरे की कुर्बानी एक प्रतीकात्मक कुर्बानी होती है। लेकिन यह जरुरी नहीं कि हर किसी को इस मौके पर बकरे की कुर्बानी देनी ही होती है।
बकरीद में कुर्बानी से जुड़ी ये 10 अहम बातें जान लीजिए
4 of 10
कुरान में कहा गया है कि अल्लाह के पास हड्डियां, मांस और खून नहीं पहुंचता है। पहुंचती है तो खुशु यानी देने का जज्बा।
विज्ञापन
बकरीद में कुर्बानी से जुड़ी ये 10 अहम बातें जान लीजिए
5 of 10
फुका में कुर्बानी का एक बड़ा नियम यह है कि जिनके पास 613 से 614 ग्राम चांदी हो यानी आज के हिसाब से इतनी चांदी की कीमत के बराबर जिनके पास धन हो उस पर कुर्बानी फर्ज है यानी उसे कुर्बानी देनी चाहिए।
विज्ञापन
बकरीद में कुर्बानी से जुड़ी ये 10 अहम बातें जान लीजिए
6 of 10
यहां एक शर्त यह भी है कि कुर्बानी देने वाले के ऊपर उस समय कर्ज नहीं होना चाहिए साथ ही उसके पास उस समय यह धन उपलब्ध होना चाहिए चाहे वह फिक्स डिपॉजिट ही क्यों न हो।
विज्ञापन
बकरीद में कुर्बानी से जुड़ी ये 10 अहम बातें जान लीजिए
7 of 10
अगर कोई व्यक्ति कुरान के नियमानुसार अपनी कमाई का ढ़ाई प्रतिशत दान देता है इसके बाद सामाजिक कार्यों में अपना धन कुर्बान करता है तो यह जरुरी नहीं है कि वह बकरे की कुर्बानी दे।
बकरीद में कुर्बानी से जुड़ी ये 10 अहम बातें जान लीजिए
8 of 10
कुर्बानी का बकरा लाख रुपए का हो या हजार रुपये का हो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मतलब है कुर्बानी के जज्बे से।
बकरीद में कुर्बानी से जुड़ी ये 10 अहम बातें जान लीजिए
9 of 10
जो इंसान दूसरे इंसान का भला करता है अल्लाह सबसे अधिक उसे प्यार करता है। जो प्याऊ लगता है उसकी कुर्बानी सबसे बड़ी मानी जाती है।