भगवान विष्णु के वराह अवतार को समर्पित इस मंदिर का नाम है वराह गुफा मंदिर। महाबलीपुरम के पर्वतीय भाग में इस मंदिर का निर्माण सातवीं शताब्दी में हुआ माना जाता है। मंदिर की कृलाकृति और सिंह की आकृति के बने खंभे अद्भुत हैं। विष्णु के अलावा यहां देवी लक्ष्मी और अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां भी दर्शनीय हैं।
विज्ञापन
विश्व के दस प्राचीन मंदिर जिन्हें आप जरूर देखना चाहेंगे
2 of 10
थाइलैंड में स्थित यह है 'वेट फर सि सेनफेट' मंदिर इसे बुद्घ सि सनफेट मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इसका निर्माण 1491 ई. में रामाथिबोदी द्वितीय द्वारा करवाया गया था। इस मंदिर का उपयोग राजकीय वस्तुओं को संग्रहित करने और राजकीय आयोजनों के लिए होता था।
विज्ञापन
विश्व के दस प्राचीन मंदिर जिन्हें आप जरूर देखना चाहेंगे
3 of 10
इस मंदिर का नाम है 'टाइगर केव टेंपल' यानि बाघ गुफा मंदिर। कहा जाता है कि जिन चूना पत्थरों से मंदिर का निर्माण हुआ है उस पर बाघ के पंजों के निशान थे। यह महात्मा बुद्घ को समर्पित यह मंदिर थाइलैंड में स्थित है। पहाड़ की ऊंची चोटी पर बने इस मंदिर तक आने के लिए आपको 1,200 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है। थाइलैंड का यह एक प्रमुख दर्शनीय स्थान है।
विश्व के दस प्राचीन मंदिर जिन्हें आप जरूर देखना चाहेंगे
4 of 10
मैक्सिको में स्थित यह है पिरामिड ऑफ मैजिसियन। माना जाता है कि इसका निर्माण 6ठी शताब्दी में हुआ था। हलांकि एक मान्यता यह भी है कि अंडे से एक बौना पैदा हुआ और इसने रातों रात इस पिरामिड को बना दिया।
विज्ञापन
विश्व के दस प्राचीन मंदिर जिन्हें आप जरूर देखना चाहेंगे
5 of 10
उत्तरी अमेरिका के ग्वाटेमाला में स्थित यह है ग्रेट प्लाजा मंदिर। यह प्राचीन माया कालीन मंदिर माना जाता है।
विज्ञापन
विश्व के दस प्राचीन मंदिर जिन्हें आप जरूर देखना चाहेंगे
6 of 10
देंदूर का मंदिर। 15वीं शताब्दी में मिस्र में बना यह मंदिर अब न्यूयार्क में स्थित है। देवी आइसिस को समर्पित यह मंदिर 1965 में अमेरिका को दे दिया गया था। क्योंकि नासीर झील में बढ़ते जल स्तर से इस मंदिर को खतरा उत्पन्न हो गया। अमेरिका की सहायता से यह मंदिर बचाया गया था।
विज्ञापन
विश्व के दस प्राचीन मंदिर जिन्हें आप जरूर देखना चाहेंगे
7 of 10
यह अफगानिस्तान में स्थित देवी का मंदिर है जो आसामाई मंदिर के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि इस मंदिर में 4000 साल से एक अंखंड दीप लगातार जल रहा है। मंदिर के पास ही एक चट्टान है जिसे पंजसीर का जोगी कहा जाता है। माना जाता है यहां पर एक साधु तपस्या कर रहा था। यहां के लोगों ने जब उसे परेशान किया तब वह चट्टान बन गया।
विश्व के दस प्राचीन मंदिर जिन्हें आप जरूर देखना चाहेंगे
8 of 10
पिरामिड के ऊपर बना यह मंदिर है उत्तरी अमेरिका के मैक्सिको में स्थित है। इस मंदिर का नाम है 'टेंपल ऑफ इंस्क्रिप्सन' यानी शिलालेख का मंदिर। सातवीं शताब्दी में यहां एक राजा हुए पाकल। यह मंदिर इस राजा के अंतिम संस्कार स्थल पर बनाया गया है।
विश्व के दस प्राचीन मंदिर जिन्हें आप जरूर देखना चाहेंगे
9 of 10
भारत के गुजरात प्रांत में स्थित यह द्वारिकाधीश मंदिर है। पैराणिक कथाओं के अनुसार यह भगवान श्री कृष्ण की राजधानी है। माना जाता है कि करीब 2,500 हजार साल पहले इस मंदिर का निर्माण हुआ था। यह मंदिर 5 मंजिल का है जो 72 खंभों पर टिके हुए हैं। मंदिर में दो द्वार हैं उत्तरी द्वार को मोक्ष द्वार और दक्षिण द्वार को स्वर्ग द्वार कहा जाता है।
विश्व के दस प्राचीन मंदिर जिन्हें आप जरूर देखना चाहेंगे
10 of 10
भारत के मध्यप्रदेश राज्य में भगवान शिव को समर्पित कंदरिया महादेव मंदिर है जो खजुराहो के मंदिर के नाम से प्रसिद्घ है। इस मंदिर की खूबी है मंदिर की दीवारों पर बनी मैथुन मूर्तियां। इस मंदिर का निर्माण 950 ईसवी से 1050 ईसवी के बीच चन्देल राजाओं द्वारा करवाया गया।