फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravivar Upay: पद-प्रतिष्ठा और धन की प्राप्ति के लिए आज करें ये सरल उपाय

Sun, 20 Nov 2022 10:20 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
धन की प्राप्ति के लिए करें ये सरल उपाय
Raviwar ke Saral Upay: सनातन धर्म के अनुसार हर दिन किसी न किसी रूप में विशेष होता है। सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवता को समर्पित होता है। इसी क्रम में रविवार का दिन भगवान सूर्य या सभी ग्रहों के राजा सूर्य को समर्पित है। सूर्य किसी भी जातक की कुंडली में पिता और स्त्री की कुंडली में पति का कारक माना जाता है। वहीं अगर भगवान सूर्य किसी भी व्यक्ति पर कृपा करते हैं तो वह व्यक्ति न केवल समाज में मान-सम्मान और यश अर्जित करता है बल्कि इससे वह समाज में एक सम्मानजनक स्थान भी प्राप्त करता है। वैसे तो भगवान सूर्य की पूजा प्रतिदिन की जाती है लेकिन रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा करने से विशेष फल मिलता है। ऐसे में आज इस ब्लॉग से हम आपको बताने जा रहे हैं रविवार के दिन किए जाने वाले उन उपायों के बारे में जिन्हें अपनाकर आप न सिर्फ भगवान सूर्य को प्रसन्न कर सकते हैं बल्कि जीवन की परेशानियों को भी दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय-
Swapna Shastra: अगर आपको भी दिखते हैं ऐसे 5 सपने, तो गलती से भी किसी को न बताएं
विज्ञापन

2 of 6
धन की प्राप्ति के लिए करें ये सरल उपाय
  • भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए जातकों को रविवार के दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। यह स्त्रोत भगवान सूर्य को अत्यंत प्रिय है और इसका पाठ करने वाले पर उनकी विशेष कृपा होती है। ऐसे लोगों को सुख-शांति आसानी से प्राप्त होती है और कार्यक्षेत्र में उन्नति सूर्य के समान प्राप्त होती है।
विज्ञापन

3 of 6
धन की प्राप्ति के लिए करें ये सरल उपाय
  • यदि आप तमाम कोशिशों के बाद भी धन संचय नहीं कर पा रहे हैं या आर्थिक समस्याओं के कारण जीवन में लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है तो आपको रविवार के दिन तांबे के बर्तन या गेहूं का दान करना चाहिए। इससे आपके आर्थिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। साथ ही इस उपाय से भगवान सूर्य भी अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद देते हैं।

4 of 6
धन की प्राप्ति के लिए करें ये सरल उपाय - फोटो : pexel
  • रविवार के दिन सूर्यास्त के बाद किसी पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाएं। इस उपाय से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और वह जातकों को शुभ फल प्रदान करती हैं। वैसे जिन जातकों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उन्हें इस उपाय को जरूर अपनाना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
धन की प्राप्ति के लिए करें ये सरल उपाय - फोटो : अमर उजाला
  • रविवार के दिन अपने नहाने के पानी में लाल फूल डालकर स्नान करें। इसके अलावा अगर आप नहाने के पानी में लाल चंदन, इलायची, मुलेठी या केसर मिलाकर स्नान करें तो भगवान सूर्य की आप पर विशेष कृपा होगी। जीवन के दुखों का अंत होगा और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धन की प्राप्ति के लिए करें ये सरल उपाय - फोटो : iStock
  • रविवार को स्नान के बाद माथे पर लाल चंदन लगाएं और हो सके तो घर के हर सदस्य के माथे पर लाल चंदन का तिलक लगाएं। यदि आप विशेष रूप से किसी जरूरी काम से घर से बाहर जाना चाहते हैं तो माथे पर लाल चंदन का तिलक लगाएं। इससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और साथ ही आपके रुके हुए काम भी पूरे होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें