बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 927-ए पर स्थित भीलूड़ा में भगवान रघुनाथ का मंदिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है। यह मंदिर ‘भीलूड़ा सरकार’ के नाम से भी जाना जाता है, जहां हर वर्ष रामनवमी पर बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं और मेले जैसा वातावरण बन जाता है। यह मंदिर करीब 464 वर्ष पुराना है और इसका निर्माण संवत 1619 में हुआ था।
डूंगरपुर के तत्कालीन शासक जसवंत सिंह एवं विजय सिंह के कार्यकाल में इस मंदिर का जीर्णोद्धार भी कराया गया। मन्दिर की संपूर्ण व्यवस्था वर्तमान में भी डूंगरपुर के पूर्व राजपरिवार के निर्देशन में की जाती है।