Naye Saal Par Kya Kare: शास्त्रों में नए साल के पहले दिन कुछ विशेष वस्तुओं के दान का उल्लेख मिलता है, जिन्हें करने से सालभर खुशहाली और सकारात्मकता बनी रहती है। आइए जानते हैं नए साल के दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।
New year Daan List 2026: नए साल की शुरुआत को बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। मान्यता है कि साल के पहले दिन किए गए कार्यों का प्रभाव पूरे वर्ष देखने को मिलता है। इसी वजह से सनातन धर्म में नए साल के दिन शुभ कर्म, दान और पुण्य करने को विशेष महत्व दिया जाता है। धार्मिक विश्वासों के अनुसार, दान करने से न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि और शांति भी बनी रहती है। शास्त्रों में नए साल के पहले दिन कुछ विशेष वस्तुओं के दान का उल्लेख मिलता है, जिन्हें करने से साल भर खुशहाली और सकारात्मकता बनी रहती है। आइए जानते हैं नए साल के दिन किन चीजों का दान जरूर करना चाहिए।
लाल चीजों का दान
नए साल के पहले दिन आप लाल चीजों का दान कर सकते हैं, जैसे लाल कपड़ा, मसूर दाल या शहद। इस दिन लाल चीजों का दान करने से कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होती है। जिसके कारण हमारा पूरा साल शांतिपूर्ण तरीके से बीतता है।
विज्ञापन
3 of 5
रोटी का दान
- फोटो : Adobe Stock
हरी सब्जियों का दान
नए साल पर आप हरी सब्जियां, हरी चूड़ियां या गोशाला में रोटी का दान कर सकते हैं। इस दिन गोशाला में दान करने से आपको कारोबार में तरक्की मिलती है। इसके साथ ही पूरे सालभर आपका बिजनेस अच्छे तरीके से चलता है।
पीले रंग की चीजों का दान
आप नए साल के दिन पीले रंग की चीजें जैसे पीले रंग का वस्त्र, पीली दाल, बेसन, चना या सत्तू का दान कर सकते हैं। इस दिन इन चीजों का दान करने से आपके मान- सम्मान में बढ़ोतरी होती है और आपके सारे अटके काम पूरे होते हैं।
काली चीजों का दान
शनि ग्रह की क्रदृष्टि से बचने के लिए आप नये साल के दिन काली चीजें जैसे काले रंग के वस्त्र, काला कंबल, चमड़े के जूते-चप्पल, काले तिल आदि का दान कर सकते हैं। इससे आपके ऊपर सदा शनि महाराज की कृपा बनी रहेगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।