वैसे तो आजकल बिल्ली लोगों की फेवरेट पालतू जानवर बन गई है। पर क्या आप जानते है बिल्ली से जुड़ी कई शुभ और अशुभ धारणाएं हैं। नारद पुराण के अनुसार घर में बिल्ली का बार-बार आना अशुभ माना गया है। बताया गया है कि अगर बिल्ली आपके घर आती है तो यह आने वाली मुसीबत का संकेत है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
home vastu animals
बिल्ली का आना नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। कहते हैं बिल्ली जहां-जहां जाती है वहां से सकारात्मक ऊर्जा को हानि होती है। जिस घर में बिल्ली बार-बार आती जाती है तो उस घर में रहने वाले लोगों का स्वास्थय कभी ठीक नहीं रहता है। घर में तनाव बढ़ता है।
विज्ञापन
3 of 4
home vastu animals
अगर घर में रखा दूध बिल्ली पी जाए तो यह भी अपशकुन माना जाता है। बताया जाता है कि इससे घर में आर्थिक नुकसान होता है। ज्योतिष शास्त्र में दूध को चंद्र ग्रह से संबंधित माना गया है। जिस वजह से घर में दूध की हानि होना चंद्र ग्रह पर राहु का दुष्प्रभाव होना माना गया है।
बिल्ली का सिर्फ घर में आना ही नहीं इनका दिखाई देना और इनकी आवाज को भी अपशकुन माना जाता है। आजकल लोग बिल्लियों को घर ला रहे हैं, लेकिन बिल्ली का पालना भी अशुभता का प्रतीक माना जाता है।