कहते हैं अगर दिन की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा बीतता है। कई बार जब कभी कुछ काम खराब हो जाए तो यह भी कहते सुना होगा कि सुबह किसका चेहरा देखकर उठे थे। आज हम आपको बताएंगे कि सुबह उठकर किन चीजों को देखने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
mirror
कुछ लोगों को खासकर महिलाओं को सुबह उठते ही अपने चेहरे को आइने में देखने की आदत होती है। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इसके बजाय सुबह उठकर अपने दोनों हाथ की हथेलियों को जोड़कर भगवान का नाम लेना अच्छा होता है। इससे आपका पूरा दिन अच्छा बीतता है।
विज्ञापन
3 of 5
shadow
सुबह उठकर परछाई देखने से भी बचना चाहिए, फिर चाहे वह खुद की हो या दूसरों की। छाया देखने पर दुर्भाग्य बना रहता है। छाया देखने से उस मनुष्य में डर, तनाव और कपन्फ्यूजन बढ़ता है। जिससे काम खराब होते हैं। इसलिए ऐसा करने से बचें।
4 of 5
dog shoot owner
सुबह-सुबह अगर आप किसी कुत्ते को घर के बाहर लड़ाई करते हुए देखते है तो इसे अशुभ माना जाता है। इसके साथ ही किसी जानवरों के फोटो भी नहीं देखने चाहिए। कहते हैं इससे दिनभर विवाद और उलझनों बना रहता है। इसलिए अपने कमरे में जानवरों के फोटो न लगाएं।