फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dream Interpretation: मृत्यु का संकेत देते हैं इस तरह के सपने,जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Fri, 15 Jul 2022 01:49 PM IST
कशिश मिश्रा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बेहद अशुभ होते हैं इस तरह के सपने
Dream Interpretation: सोते समय हर किसी को सपने जरूर आते होंगे, लेकिन नींद खुलने के बाद कुछ सपने भूल जाते हैं, तो वहीं कुछ सपने याद रह जाते हैं। स्वप्न शास्त्र में हर सपने का कोई न कोई मतलब जरूर होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ सपने शुभ होते हैं तो वहीं कुछ सपनों का मतलब अच्छा नहीं माना जाता है। कुछ सपने ऐसे होते हैं जो हमारे भविष्य से जुड़े हुए होते हैं। स्वप्न अवचेतन मन में चल रहे विचारों के अलावा भविष्य की घटनाओं का भी इशारा देते हैं। कहा जाता है कि सपने में जब कुछ दिखता है तो इसके पीछे कई तथ्य छिपे होते हैं। इन्हीं में से एक तथ्य है मृत्यु का संकेत। लोक मान्यताओं के अनुसार, मृत्यु से पहले इंसान के जीवन में कुछ संकेत आते हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि ये संकेत आपको सपने में भी आ सकते हैं या फिर आपके आस-पास कुछ इस तरह की घटनाएं होनी शुरू हो जाती हैं। आज हम स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे सपनों के बारे में जानेंगे जो बेहद अशुभ माने जाते हैं। कहा जाता है कि ऐसे सपने मृत्यु का संकेत देते हैं... 
विज्ञापन

2 of 5
बेहद अशुभ होते हैं इस तरह के सपने

यदि आपके सपने में ढोल नगाड़े बजने लगते हैं, तो समझ जाइए आपके साथ कुछ बुरा होने वाला है। यह शुभ संकेत नहीं है। इसके अलावा यदि आप किसी का मुंडन करते देख रहे हैं तो यह भी अच्छा नहीं है। ऐसे सपने रिश्तेदार में किसी की मौत का इशारा देते हैं।   

विज्ञापन

3 of 5
बेहद अशुभ होते हैं इस तरह के सपने

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में किसी स्त्री को बिना कपड़ों के देखना अशुभ संकेत होता है। कहा जाता है इससे मौत नजदीक आती है।

4 of 5
बेहद अशुभ होते हैं इस तरह के सपने

सपने में भगवान के दर्शन हो रहे हैं तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। वहीं अगर सपने में आपने भगवान की टूटी हुई मूर्ति देख ली है तो इसे अच्छा नहीं माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ऐसे में आपको कहीं से बुरी खबर सुनने को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेहद अशुभ होते हैं इस तरह के सपने
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में ऊपर से वृक्ष का गिरना अशुभ माना जाता है। अगर कोई वृक्ष बहुत ऊंचाई से गिरता है इसका मतलब होता है मृत्यु आपके नजदीक है। 

नोट : यह लेख लोक परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं आधारित है। अमर उजाला किसी भी तरह के अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता और न ही ऐसे किसी प्रयोग के परिणाम का दावा करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें