फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आने वाली मुसीबत का संकेत देते हैं ये 13 सपनें, कहीं आपने तो नहीं देखें

Sun, 27 May 2018 10:56 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 14
dreams
ज्यादातर लोग सपनों को बहुत हल्के में लेते हैं और ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। जबकि यह निरर्थक नहीं होते हैं। हर सपने का कुछ न कुछ मतलब होता है।  रामायण और महाभारत में भी सपनों में प्राप्त होने वाले संकेत का जिक्र किया गया है। भगवान राम को भी दशरथ जी की मृत्यु के वक्त अशुभ स्वप्न आया था जिससे उन्होंने अनुमान लगा लिया था कि राजभवन में कुछ बुरा हुआ है। वहीं रावण को भी सपने में अशुभ का संकेत मिला था। सपने कभी तो शुभ फल का संकेत देते हैं तो कभी अशुभ का। आइये जानें उन सपनों के बारे में जिनका संबंध आने वाली मुसीबतों का संकेत माना जाता है।
विज्ञापन

2 of 14
cat - फोटो : cat
सपने में बिल्ली का आना बुरा माना जाता है। इसका मतलब है कोई आपके साथ विश्वासघात करने वाला है। साथ साथ यह आपके जीवन में आने वाले बुरे समय का संकेत देता है।
विज्ञापन

3 of 14
bugs
सपने में मकोड़े आना इस बात का संकेत देता है कि आपके जीवन में कष्ट आने वाले हैं। इतना नहीं आप सपनें में जितने अधिक मकोड़े देखते हैं, आपको उतनी ज्यादा समस्याओं का सामना करना होगा।

4 of 14
mouse
अगर आप सपने में अपने ऊपर या अपने कपड़ों पर चूहे को कूदते देखते हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि इसका मतलब है कि जल्दी ही आप अपने किसी दोस्त के साथ घोटाले में शामिल होने वाले हैं जिसका आपको काफी नुकसान भी होगा।
विज्ञापन

5 of 14
dhol
सपने में ढोल नगारे बजते हुए देखना अच्छा नहीं होता है अगर मुंडन करवाते हुए भी खुद को देखें तो यह परिवार में किसी की मृत्यु का संकेत माना जाता है।
विज्ञापन

6 of 14
गधा
सपने में तेल लगाना और गधे की सवारी करना मृत्यु सूचक माना जाता है।
विज्ञापन

7 of 14
dream
निर्वस्त्र स्त्री का आलिंगन करते हुए सपने में देखना मृत्यु के नजदीक होने का संकेत माना जाता है।

8 of 14
dream
अगर कोई स्त्री सपने में खुद को सफेद वस्त्र में और बिखरे बाल देखती है तो यह वियोग का संकेत माना जाता है।

9 of 14
devi devta
देवी देवता की टूटी मूर्ति का दिखना अपशगुन माना जाता है।

10 of 14
700 years old Tree
वृक्ष का अपने आप कटकर गिरना या खुद को ऊंचाई से गिरते हुए देखना भी अच्छा शगुन नहीं माना जाता।

11 of 14
samshan
बार-बार मौत या श्मशान का सपना आना मृत्यु के करीब होने का संकेत माना जाता है।

12 of 14
dream - फोटो : dream
खुद को यात्रा करते हुए देखना अच्छा नहीं होता है। जिस रात सपना आए उस दिन यात्रा पर जाना हो तो उसे टाल देने से दोष कट जाता है।

13 of 14
Flower
सपने में कोई स्त्री आकर सूखे फूलों की माला पहनाए तो यह बड़ा ही अशुभ शगुन माना जाता है।
विज्ञापन

14 of 14
कौआ
सपने में कौआ दिखना अशुभ फलदायी माना गया है। यह मृत्यु के करीब होने का संकेत माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें