16 फरवरी 2018 को साल का पहला सूर्य ग्रहण पड़ने वाला है। 15 दिन के अंतराल पर साल का यह दूसरा ग्रहण है। इस से पहले 31 जनवरी को पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण था। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण 15 फरवरी 2018 को रात 12 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगा। 16 फरवरी को अलसुबह चार बजे इसका मोक्ष होगा। यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा और यह भारत में नहीं दिखाई देगा, लेकिन इसका मतलब यह बिलकुल नहीं है कि इसका प्रभाव आप पर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
2 of 4
सूर्य ग्रहण
- फोटो : demo
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस ग्रहण का असर मनुष्य, प्रकृति और जीव जंतुओं पर पड़ेगा। ज्योतिष के अनुसार 15 दिन के अंतराल पर दो ग्रहण का पड़ना कुछ राशि वालों के लिए परेशानियां ला सकता है। ग्रहण के बाद कुल 12 में से 5 राशि वालों को आने वाले समय में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
3 of 4
solar eclipse
बता दें साल 2018 में कुल तीन सूर्य ग्रहण होंगे। ये तीनों आंशिक सूर्य ग्रहण होंगे। तीनों ही भारत में नहीं दिखाई देंगे। 16 फरवरी 2018 को पहला सूर्यग्रहण है। इसके बाद दूसरा सूर्य ग्रहण 13 जुलाई 2018 को लगेगा और फिर 11 अगस्त को भी सूर्य ग्रहण लगेगा। ये तीनों सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक और अंटार्कटिका के क्षेत्रों में दिखाई देंगे।
भारत में नहीं दिखने वाले इस सूर्यग्रहण को अगर आप देखना चाहते हैं तो आप नासा का लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। इसका लाइव नासा की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए ताकि वह ग्रहण के बुरे प्रभाव से खुद को बचा सके।