तमाम कोशिशों के बावजूद अगर आपको प्यार में सफलता नहीं मिल पा रही है तो ये खबर शायद आपके लिए ही है। अगर आप सच्चे जीवनसाथी की तलाश में हैं और चाहते हैं कि आपका होने वाला पार्टनर प्यार के इस खूबसूरत रिश्ते को बेहद ईमानदारी से निभाए तो इन आसान टोटकों को जरूर आजमाकर देखें। उम्मीद है इसके बाद आप कभी प्यार में धोखा नहीं खाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
टोटकों की समझ रखने वाले जानकारों की मानें तो धतूरे के बीज, नारियल और कपूर लेकर उन्हें पीस लें। थोड़ा सा शहद मिलाएं। अब रोजाना घर से बाहर निकलने से पहले इसका तिलक माथे पर लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से प्रेमी/प्रेमिका कभी एक दूसरे को छोड़कर नहीं जाते और एक-दूसरे से भी उनकी कभी अनबन नहीं होती है।
विज्ञापन
3 of 5
कोई लाख कहे लेकिन प्यार की शुरुआत में आकर्षण का बड़ा रोल होता है। इसलिए जरूरी है कि अपने आकर्षण को मेंटेंन रखें। इसके लिए एक केला लें और कुछ गोरोचन मिलाकर इसका लेप बनाएं। रात के समय इस लेप को सिर पर लगाएं। इससे आपमें चमत्कारिक आकर्षण शक्ति आ जाएगी।
4 of 5
ये उपाय खासकर महिलाओं के लिए है। पति का प्यार नहीं मिल रहा है या प्रेमी आपसे दूर जा रहा है तो शुक्रवार के दिन तीन-चार इलाइची लें और भगवान श्रीकृष्ण को याद करते हुए इलायची को बदन से स्पर्श कराकर साड़ी के पल्लू में बांध लें। दूसरे लिबास पहनती हैं तो इलायची रूमाल में बांधकर अपने पास रखें।
अगले दिन यानी शनिवार की सुबह उन इलायचियों को खाने-पीने की किसी चीज में मिलाकर अपने पति/प्रेमी को खिलाएं। ये टोटका कम से कम तीन शुक्रवार करें। आपको अपने साथी का खोया हुआ प्यार फिर से मिलने लगेगा।