हर धर्म में आत्मा के अस्तित्व को स्वीकार किया गया है। सभी धर्मों में माना गया है कि आत्मा को जब तक मुक्ति नहीं मिलती है वह लोक और परलोक के बीच भटकती रहती है और कई बार अपने होने का एहसास भी दिलाती है। इस बात का उल्लेख कठोपनिषद् और गरूड़ पुराण भी किया गया है।
विज्ञापन
इन चीजों से आपकी ओर आकर्षित होती हैं आत्माएं
2 of 9
भ्ाूत-प्रेत
शास्त्रों और पुराणों में बताया गया है कि आत्माएं यूं तो जीवित व्यक्तियों से दूर रहते हैं और उनके करीब आने से बचते हैं लेकिन यह कई चीजों से आकर्षित होकर हमारे आस-पास भटकने लगते हैं और हम पर अपनी मौजूदगी का एहसास दिलाने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
इन चीजों से आपकी ओर आकर्षित होती हैं आत्माएं
3 of 9
ख्ाुले बाल
कहते हैं शाम ढ़लने के बाद लड़कियों को बालों को खुला नहीं रखना चाहिए। खास तौर पर अमावस और पूर्णिमा के आस-पास ऐसा नहीं करना चाहिए। यही वजह है कि आज भी बड़े बुजुर्ग इस बात की हिदायत देते हैं। माना जाता है कि इससे नकारात्मक शक्तियां आप पर प्रभाव बनाने की कोशिश करते हैं।
इन चीजों से आपकी ओर आकर्षित होती हैं आत्माएं
4 of 9
इत्र
रात के समय तेज सुगंध वाले इत्र का प्रयोग नहीं करना चाहिए। सुगंध पर भी आत्माएं आकर्षित होती हैं। इस बात का उल्लेख हदीस में भी मिलता है। आपने देखा भी होगा कि जादू टोना करने वाले आत्माओं को बुलाने के लिए लोबान और तेज गंध वाली वस्तु जलाते है क्योंकि आत्माएं इससे जल्दी आकर्षित होते हैं।
विज्ञापन
इन चीजों से आपकी ओर आकर्षित होती हैं आत्माएं
5 of 9
दाह संस्कार
मृत व्यक्तियों को जब आप बहुत ज्यादा याद करते रहते हैं तो उनकी आत्मा आपकी ओर आकर्षित होती है और आपके आस-पास भटकने लगती है। यही वजह है कि मृत व्यक्तियों को दफनाने या जलाने के बाद लौटते समय पीछे की ओर नहीं देखते हैं ताकि उन्हें यह बताया जा सके कि लोग अब उन्हें भूल चुके हैं और वह पितरों के लोक को जाएं।
विज्ञापन
इन चीजों से आपकी ओर आकर्षित होती हैं आत्माएं
6 of 9
er
गर्भवती महिलाओं के प्रति आत्मा आकर्षित होती है। ऐसी मान्यता है कि आत्मा नया शरीर पाने के लिए गर्भवती महिलाओं के आस-पास भटकती रहती हैं इसलिए इन्हें मध्यरात्रि में अकेले घर से नहीं निकलना चाहिए।
विज्ञापन
इन चीजों से आपकी ओर आकर्षित होती हैं आत्माएं
7 of 9
भूत
गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों के आस-पास भी आत्मा आकर्षित होती हैं। इनमें आमतौर पर पितरगण होते हैं। इसलिए कई बार बीमार व्यक्ति काफी डर जाते हैं और अजीबो गरीब चीज देखने की बात करते हैं। दरअसल जब आप कमजोर होते हैं तो आपके आस-पास नकारात्मक शक्तियां भटकने लगती हैं लेकिन जब आप स्वस्थ और अंदर से मजबूत होते हैं तो आपके आस-पास नकारात्मक उर्जा नहीं आती हैं इसलिए कहा जाता है कि हमेशा अपने आत्मबल को बनाए रखना चाहिए आपके आस-पास कोई नकारात्मक शक्तियां नहीं आएंगी।
इन चीजों से आपकी ओर आकर्षित होती हैं आत्माएं
8 of 9
अात्मा
नियमित स्नान ध्यान नहीं करने पर शरीर दूषित हो जाता है और इस स्थिति में नकारात्मक शक्तियां आकर्षित होती है।
जिन स्थानों पर नियमित धूप दीप नहीं दिखाया जाता है वहां नकारत्मक शक्तियां अपना ठिकाना बना लेती हैं। इसलिए अपने घर के हर कमरे में नियमित धूप दीप दिखाएं।