कुछ ऐसी जगह होती हैं, जहां पर जाते ही नकारात्मकता महसूस होती है। कई बार ऐसा घर में भी होने लगता है, जहां नकारात्मक शक्तियों के होने का अनुभव होता है। क्या आप जानते हैं कि ये शक्तियां किस जगह को अपना घर बना लेती हैं।
विज्ञापन
2 of 5
जहां पर नकारात्मक शक्तियों का अनुभव हो, उस जगह को वास्तुशास्त्र में अशुभ माना जाता है और वहां रहने से वास्तुदोष लगता है। माना जाता है कि जिस भी जगह पर 43 दिन तक सूर्य की किरण न पड़े और उस जगह की दीवारों पर सीलन के साथ ही दुर्गंध आने लग जाए, ऐसी जगहों पर नकारात्मक शक्तियों वास करने लग जाती है।
विज्ञापन
3 of 5
जिस किसी जगह पर घर पीपल या बरगद के पेड़ को काट कर बनाया गया है तो जगह हमेशा ऐसी शक्तियों के अधिकार में रहती है।
4 of 5
ऐसा घर जो किसी कॉलोनी या सड़क पर सबसे आखिरी हो और जिसके आगे रास्ता भी समाप्त हो जाता है, वहां पर भी ये शक्तियां हावी रहती है।
जब घर में पूर्व दिशा से सूर्य की किरणें सही से नहीं आए और उत्तर पश्चिम दिशा से भी वायु का संचालन बंद हो जाए तो ऐसी जगह पर नकारात्मक शक्तियों का वास होने लगता है।