फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला धागा पहनने के ये होते हैं चमत्कारी लाभ, हनुमान जी करते हैं हमेशा रक्षा

Fri, 13 Apr 2018 07:37 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तंत्र शास्त्र में काले रंग के धागे का विशेष महत्व होता है। तंत्र शास्त्र के अनुसार काले धागे में यह गुण होता है वह सभी तरह के नकारात्मक ऊर्जा को सोखकर अपने भीतर समा लेता है और पहनने वाले पर नकारात्मक ऊर्जा को कोई भी प्रभाव नहीं पड़ता है। तंत्र शास्त्र के अनुसार काला धागा ना सिर्फ आपको बुरी नजर से बचाता है बल्कि यह आपकी किस्मत भी बदल देता है। आइए जानते हैं काले धागे के चमत्कारी उपाय।
 
विज्ञापन

2 of 5
तंत्र शास्त्र के अनुसार शनिवार या मंगलवार की शाम को पास के किसी हनुमान मंदिर जाकर काले धागे पर हनुमान जी की मूर्ति से सिंदूर निकालकर काले धागे पर लगाना चाहिए। इसके बाद इस धागे को घर के मेन गेट पर बांध दें। ऐसा करने से आपके घर से बुरी शक्तियां दूर रहेंगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
इस काले धागे को सीधे हाथ की कलाई पर बांधने पर आपके काम में आने वाली परेशानियां दूर होने लगेगी  और सफलता के दरवाजे खुल जाएंगे।

4 of 5
इस काले धागे को बच्चों को बांधने से उनकी बुरी ताकतों से उनका बचाव होता है और बच्चे की सेहत भी बढ़िया रहती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साथ ही हनुमान जी के पैरों का सिंदूर लगा धागा पहनने से बीमारियों से भी बचाव होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें