फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चन्द्रग्रहण 2018: ग्रहण के दौरान यह काम करना आपके लिए हो सकता है अशुभ

Wed, 31 Jan 2018 08:47 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
31 जनवरी 2018 को साल का पहला चन्द्रग्रहण है। यह ग्रहण 31 जनवरी की शाम को 5 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगा और रात 8 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगा। शास्‍त्रों के अनुसार ग्रहण के समय कुछ  काम ऐसे होते है ज‌िन्हें नहीं करना चाह‌िए। इन कामों को करने का पर‌िणाम अशुभ हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
ग्रहण के समय दूसरे का अन्न खाने से 12 वर्षों का एकत्र किया हुआ सब पुण्य नष्ट हो जाता है। ग्रहण के समय भोजन करने वाला मनुष्य जितने अन्न के दाने खाता है, उतने वर्षों तक उसे नरक भोगना पड़ता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
शास्‍त्रों के अनुसार ग्रहण के समय सोना नहीं चाह‌िए। ग्रहण के दौरान सोने से व्यक्ति रोगी होता है। ग्रहण के समय भगवान का ध्यान करना चाहिए।

 

4 of 6
शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के समय मल-मूत्र त्यागने से घर में दरिद्रता आती है। इसलिए ग्रहण के समय मल मूत्र के त्याग से बचना चाहिए। ग्रहण के समय किसी से धोखा या ठगी करने से अगले जन्म में जानवर की योनि मिलती है।


 
विज्ञापन

5 of 6
ग्रहण के समय भोजन और तेल मालिश करने से व्यक्ति अगले जन्म में कुष्ठ रोग से पीड़‌ित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ग्रहण के समय भगवान की मूर्तियों को छूना और पूजा नहीं करना चाह‌िए। लेक‌िन ईश्वर की प्रसन्नता और कृपा के ल‌िए मंत्र का जप क‌िया जाना चाह‌िए। इस समय जप और ध्यान बहुत ही पुण्यदायी होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें