फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों ज्यादातर टोटकों में नींबू और मिर्च का किया जाता है इस्तेमाल, वजह पक्का नहीं जानते होंगे आप

Wed, 13 Jun 2018 03:15 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आपने अक्सर अपने आसपास ज्यादातर लोगों को टोटकों के लिए नींबू और मिर्च का इस्तेमाल करते हुए देखा होगा। पर शायद ही आप इसके पीछे छिपी वजह के बारे में जानते होंगे।बता दें, नींबू खट्टा होता है और मिर्च तीखी। माना जाता है कि नींबू और मिर्च किसी भी व्यक्ति की एकाग्रता और ध्यान को पूरा नहीं होने देते। जिसकी वजह से यदी कोई व्यक्ति दूसरे व्यक्ति पर अपना बुरा प्रभाव डालने की कोशिश भी करता है तो ये दोनों चीजें उसके ध्यान और एकाग्रता को बीच में ही भंग कर देते हैं।आइए जानते हैं टोटकों में नींबू और मिर्च इस्तेमाल करने के पीछे की ऐसी ही कई खास वजह के बारे में।  
विज्ञापन

2 of 6
totka
नींबू और मिर्च का इस्तेमाल किसी भी नकारात्मक प्रभाव को रोक कर आपके लिए सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करने के लिए भी किया जाता है। ताकि आपको कभी किसी बुरी नजर का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

3 of 6
बड़े बुजुर्ग अक्सर घर के बच्चों को ये हिदायत देते हुए सुने जाते हैं कि सड़क या फिर किसी चौराहे पर अगर नींबू और मिर्च पड़ा हुआ दिखे तो कभी भी उस पर पैर नहीं रखना चाहिए न ही उसे लांघ कर पार करना चाहिए। 

4 of 6
बुरी नजर से परेशान व्यक्ति अपनी संपत्ति की सुरक्षा के लिए दुकान और घर के मुख्य दरवाजे पर नींबू और मिर्च बांध देता है, ऐसा करने से जो भी नकारात्मक प्रभाव आपकी संपत्ति की तरफ बढ़ते हैं ये उस प्रभाव को अपने में ग्रहण करके नष्ट कर देते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
घर, कार्यस्थल और संपत्ति की जगह से बंधे हुए नींबू और मिर्च को हटाकर इसलिए सड़क पर फेंक दिया जाता है क्योंकि आने जाने वाले लोग उसके संपर्क में आएं। ऐसा करने से नींबू को सड़क पर फेंकने वाले व्यक्ति को उसका फायदा मिलना शुरू हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जो लोग सड़क पर पड़े नींबू और मिर्च पर पैर रख देते हैं उनके जीवन में मानो समस्याओं का पहाड़ सा टूट पड़ता है क्योंकि ऐसा माना जाता है नींबू फेंकने वाले व्यक्ति की सारी परेशानियां और कष्ट दूसरे व्यक्ति के ऊपर चले जाते हैं। उस व्यक्ति पर बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ने लगता है। जिसकी वजह से उनकी तरक्की भी रुक जाती है। इसलिए कहा जाता है कि सड़क पर पड़े नींबू और मिर्च से हमेशा बचकर चलना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें