फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं वो 15 'भुतहा' जगहें, जहां जाने से डरते हैं लोग

विज्ञापन
1 of 15
यह पश्चिम बंगाल का एक दलदल है और इसका नाम है 'अलेया भूतिया रोशनी' (अलेया घोस्ट लाइट्स)। इसे 'मार्शल घोस्ट लाइट्स' भी कहते हैं और माना जाता है कि अगर इसका पीछा करते चले गए तो इस दलदल में डूब जाओगे। इस रोशनी ने कई मछुआरों को भटकाया है और कहा जाता है कि कई मछुआरे जो इस रोशनी के पीछे पीछे चलते गए वे कभी वापस नहीं आए।
Trending Videos
विज्ञापन

ये हैं वो 15 'भुतहा' जगहें, जहां जाने से डरते हैं लोग

2 of 15
यह है दार्जीलिंग का 'डाउ हिल' जहां के आस पास के लोग कहते हैं कि उन्होंने कई बार इस जंगल में एक सिरकटे लड़के को घूमते हुए देखा है। इस जगह कई हत्याएं होने के भी मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

ये हैं वो 15 'भुतहा' जगहें, जहां जाने से डरते हैं लोग

3 of 15
राजस्थान का 'भानगढ़ का किला' सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में सबसे भूतिया जगहों में से एक है। भारत सरकार ने भी इसे भुताहा घोषित कर रखा है और यहां आने जाने के नियम कानून बहुत सख्त हैं। यहां जाने वाले कई लोगों ने अजीब-गरीब घटनाएं महसूस की हैं।

ये हैं वो 15 'भुतहा' जगहें, जहां जाने से डरते हैं लोग

4 of 15
मुंबई की 'डिसूजा चौल' महाराष्ट्र की सबसे भुताहा जगह है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां एक औरत की आत्मा भटकती है जो कुएं में से पानी निकालते वक्त उसमें गिर कर मर गई थी। हालांकि वह किसी को नुकसान नहीं पहुंचाती लेकिन लोगों को यहां से उसके रोने की आवाजें आती हैं।
विज्ञापन

ये हैं वो 15 'भुतहा' जगहें, जहां जाने से डरते हैं लोग

5 of 15
'अग्रसेन की बाउली' दिल्ली की एक भूतिया ऐतिहासिक इमारत है और माना जाता है कि जो भी इंसान यहां के कुएं में लगातार पांच मिनट के लिए देख ले, वह बिना वजह ही खुदखुशी कर लेता है। इसका कोई वैज्ञानिक कारण अभी तक सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

ये हैं वो 15 'भुतहा' जगहें, जहां जाने से डरते हैं लोग

6 of 15
गुजरात में स्थित 'डुमास बीच' यूं तो बहुत संदर है यहां पर्यटन करना जान के लिए खतरनाक हो सकता है। सूरत के स्थानीय लोग कहते हैं कि जो भी व्यक्ति यहां एक रात भी गुजार दे, वह कभी वापस नहीं आता। यह पहले हिंदुओं का शमशान था।
विज्ञापन

ये हैं वो 15 'भुतहा' जगहें, जहां जाने से डरते हैं लोग

7 of 15
राजस्थान के ही कोटा शहर में स्थित 'ब्रिजराज भवन महल' भी भुतहा माना जाता है और यहां आने जाने की अनुमति नहीं है। इस महल में ब्रिटिश राज के समय के मिस्टर बर्टन और उनके बेटे की हत्या कर दी गई थी। यहां के चौकीदारों और आस पास के लोगों ने भी कई बार असाधारण घटनाएं घटने की बात कही है।

ये हैं वो 15 'भुतहा' जगहें, जहां जाने से डरते हैं लोग

8 of 15
असम की 'जतिंगा सेंचुरी' पक्षियों के लिए बेहद सुंदर जगह है लेकिन यहां कई पक्षियों के आत्महत्या करने की खबरें आती रहती हैं। खासकर ऐसी सितंबर और अक्टूबर के महीने में शाम 6 से 9 बजे के बीच में ज्यादा होता है। इसका वास्तविक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

ये हैं वो 15 'भुतहा' जगहें, जहां जाने से डरते हैं लोग

9 of 15
राजस्थान की दूसरी सबसे भूतिया जगह है 'कुधरा' गांव। माना जाता है कि 1990 में इस गांव में 800 साल से रह रहे गांववाले अचानक एक ही रात में यहां से गायब हो गए और कभी नहीं लौटे। तब से इसे भूतों का गांव कहा जाने लगा।

ये हैं वो 15 'भुतहा' जगहें, जहां जाने से डरते हैं लोग

10 of 15
मुंबई के 'राज किरण होटल' में भूतिया गतिविधियां होने की बात कही जाती है। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि रिसेप्शन के पीछे के कमरे में उन्होंने बिस्तर को भयानक तरीके से हिलते औऱ चद्दरों को अपने आप उड़ते हुए देखा है।

ये हैं वो 15 'भुतहा' जगहें, जहां जाने से डरते हैं लोग

11 of 15
कई बॉलीवुड और टॉलीवुड फिल्मों का शूटिंग स्थल, हैदराबाद की 'रामोजी सिटी' भी भूतिया मानी जाती है। कहा जाता है कि अंधेरा होते ही यहां बत्ती अपने आप आती जाती रहती है। लालटेन ले कर चलने वाले चौकीदार भी घायल हो जाते हैं और खाना अपने आप इधर उधर बिखर जाता है।

ये हैं वो 15 'भुतहा' जगहें, जहां जाने से डरते हैं लोग

12 of 15
'संजय वन' दिल्ली में स्थित एक बहुत बड़ा जंगल है और यहां के लिए कहा जाता है कि लोगों ने कई बार लाल साड़ी में एक औरत को घूमते हुए देखा है। वह गायब हो जाती है जैसे ही उसे देखने वाला घबराने लगता है।

ये हैं वो 15 'भुतहा' जगहें, जहां जाने से डरते हैं लोग

13 of 15
पूणे का 'शानिवरवदा किले' में अंधेरा होने के बाद जाने की इजाजत नहीं है क्योंकि माना जाता है कि यहां एक राजकुमार की आत्मा भटकती है जिसे उसी के भाई बहनों और परिवार वालों ने मार डाला था।

ये हैं वो 15 'भुतहा' जगहें, जहां जाने से डरते हैं लोग

14 of 15
आप माने या ना मानें, मुंबई का 'ताज महल पैलेस होटल' भी भूतिया माना जाता है। कहते हैं क‌ि इसके अर्किटेक्ट को तय अनुसार आकार में होटल नहीं बनाने के कारण यहीं मार डाला गया था। यहां रहने वालों कई लोगों ने बताया है कि उन्हें होटल के गलियारे में भूत दिखाई दिया है।
विज्ञापन

ये हैं वो 15 'भुतहा' जगहें, जहां जाने से डरते हैं लोग

15 of 15
'वृंदावन सोसाइटी' ठाणे की सबसे भूतिया जगह मानी जाती है क्योंकि सालों पहले यहां एक आदमी की मौत हो गई थी। चौकीदारों का कहना है कि कई बार उनके साथ ऐसे हादसे हो चुके हैं कि वे रात में सो जाते हैं और अचानक से कोई उन्हें जोर का थप्पड़ मार के चला जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें