हिंदू धर्म में किसी व्रत, त्योहार,आयोजन, कर्मकाण्ड और यज्ञ में अपने कुलदेवी या कुलदेवता की पूजा करने का महत्व होता है। हर हिन्दू परिवार का किसी न किसी ऋषि का वंशज माना जाता है और उसी के आधार पर गोत्र के बारे में जानकारी मिलती है। प्रत्येक हिन्दू परिवार का कोई न कोई कुलदेवता या कुलदेवी जरूर होता है जिसकी पूजा उनके पूर्वजों के द्वारा सदियों से चलती आ रही है। मान्यता के अनुसार यही कुलदेवता हमारी आने वाली परेशानियों से हमारे परिवार की रक्षा करते हैं। इसलिए कुल देवता की पूजा करते समय कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए नहीं तो हमें इनका आशीर्वाद हमें नहीं मिलता है।