अक्सर लोगों की अपने आस पास किसी की मौजूदगी का आभास होता है। घर में अक्सर नकारात्कमता फैली रहना और कुछ अजीब हकरतों का महसूस होना ये संकेत है कि कोई नकारात्मक शक्ति हावी हो रही है। अगर आपको भी अपने आस कुछ ऐसा ही महसूस होता है तो एक रूपए का कपूर आपकी इस बड़ी समस्या का समाधान कर सकती है। कपूर के कई और भी ऐसे फायदे हैं, जो आपके जीवन में परिवर्तन ला सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
कपूर की कालिख से शनि यंत्र का निर्माण करके उसे धारण करने से शनि का नकारात्मक प्रभाव दूर होता है और शुभ फलों में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
3 of 5
xczc
- फोटो : Getty Images
धन वृद्धि के लिए घर में श्रीयंत्र की स्थापना करना चाहते हैं तो श्रीयंत्र को पूजा स्थल में रखने के बाद कपूर से उसकी आरती उतारें और देवी लक्ष्मी का ध्यान करें। इससे श्रीयंत्र अपना प्रभाव जल्दी दिखाता है।
4 of 5
घर में धन की बरकत नहीं हो पा रही है तो शाम ढ़लते समय अपने पूजा घर में कपूर का दीप जलाएं और उसे ईश्वर का ध्यान करते हुए सभी कमरों में इसे घुमाएं और तुलसी में आरती दिखाकर वापस पूजा घर में रख दें। इससे घर में नकारात्मक उर्जा का प्रभाव दूर होता है लक्ष्मी का वास होता है।
घर में लोग अक्सर बीमार हो रहे हैं तो हर शाम शयन कक्ष में कुछ कपूर जलाएं। पानी में कपूर मिलाकर घर के मुख्य द्वार पर छिड़काव करें तो घर में नकारात्मक शक्तियों और बुरी ताकतों का प्रवेश नहीं होता है।