भूत-प्रेतों को लेकर लोगों की अलग-अलग धारणाएं रहती हैं। कुछ लोग ऐसा बताते हैं कि भूत काफी डरावने होते हैं इनकी लंबी दांत होती है, इनके कान बड़े-बड़े होते हैं और यह लोगों को परेशान करते हैं। लेकिन भूतों की दुनिया की सच्चाई क्या है आइये जाने पैरानार्मल सोसाइटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन गोविंद कुमार से।
विज्ञापन
भूतों के बारे में यह 5 बातें आप नहीं जानते होंगे
2 of 7
भूत प्रेत की दुनिया
गोविंद कुमार बताते हैं नकारात्मक उर्जा जिसे अक्सर लोग भूत-प्रेत कहते हैं। इन पर शोध के क्रम में उन्होंने कई भूतहा कहे जाने वाले स्थानों की जांच की। यहां पर अपने उपकरण लगाकर देखे तो मशीनों ने कई स्थानों पर नकारात्मक उर्जा की मौजूदगी के संकेत दिए। अपने शोध के क्रम में कई बार उन्होंने इस तरह की उर्जा का अनुभव भी किया है।
विज्ञापन
भूतों के बारे में यह 5 बातें आप नहीं जानते होंगे
3 of 7
भूत
वैसे भूत प्रेत और नकारात्मक उर्जा से डरने की जरुरत बिल्कुल भी नहीं है। इनमे इतनी हिम्मत नहीं होती कि जीवित इंसानों को परेशान करें। अगर आपको नकारात्मक उर्जा की मौजूदगी का एहसास हो तो उनसे डरने की बजाय अपने को अंदर से मजबूत बनाकर रखें और ऊंची आवाज में बोलें आपका डर भाग जाएगा।
भूतों के बारे में यह 5 बातें आप नहीं जानते होंगे
4 of 7
भूत
नकारात्मक उर्जाओं को लेकर कई पाश्चात्य शोध बताते हैं कि यह जब कभी आकार लेते हैं या किसी को दिखते हैं तो उनका स्वरूप इंसानों जैसा ही होता है। कई बार शोध के दौरान कैमरे में इस तरह की झलक दिख जाती है लेकिन इसे सीधे भूत-प्रेत कह दिए जाए ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
भूतों के बारे में यह 5 बातें आप नहीं जानते होंगे
5 of 7
भूत
हजारों में कभी-कभी कोई ऐसा मामला होता है जब नकारात्मक उर्जा से किसी को नुकसान पहुंचने का डर रहता है। सीधी सी बात है कि अगर आपको अपने आस-पास नकारात्मक उर्जा की अनुभूति होती है तो अपने आस-पास सकारात्मक उर्जा को बढ़ाने की कोशिश कीजिए सब कुछ सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
भूतों के बारे में यह 5 बातें आप नहीं जानते होंगे
6 of 7
भूत
कई बार वातावरण में मौजूद नकारात्क उर्जा अचानक सक्रिय हो जाती है और ऐसे में आस-पास कुछ हलचल महसूस होने लगती है। कोई न हो और अचानक दरवाजे पर तेज दस्तक, आपके आस-पास की चीजें अचानक अपने स्थान से आगे-पीछे होना। घर की कोई चीज गिरना यह सब सिर्फ नकारात्मक उर्जा की मौजूदगी का संकेत होता है लेकिन कई बार इसकी दूसरी वजह भी हो सकती है।
वैसे एक बात यह है कि नकारात्मक उर्जा का एहसास हर किसी को नहीं होता या यूं कहें कि उर्जा हर किसी के साथ तालमेल नहीं बैठा पाती है। इसलिए इनको लेकर हजारों तरह की बातें होती रहती है लेकिन इन सभी में उलझने की बजाय अपने आत्मबल को बढाएं और खुद को सकारात्मक उर्जा से भरपूर रखें नकारात्मक उर्जा का आपको एहसास भी नहीं होगा।