Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का शुभारंभ हो चुका है, जो एक भव्य और पवित्र आयोजन है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुंभ मेले में स्नान करने से व्यक्ति के पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म की पौराणिक कथाओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान निकले अमृत के लिए देवताओं और दानवों के बीच 12 वर्षों तक संघर्ष चला। इस दौरान, अमृत के कलश से कुछ बूंदें चार स्थानों पर गिरीं प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक। इन्हीं स्थानों पर कुंभ मेले का आयोजन किया जाता है।
प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले में देश-विदेश से श्रद्धालु इस अवसर पर पवित्र स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि, कई लोग किसी न किसी कारणवश इस महाकुंभ में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में वे अपने घर पर विशेष नियमों और विधियों का पालन करके महाकुंभ के पुण्य का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आइए ऐसे में जानते हैं कि घर पर रहते हुए महाकुंभ के शाही स्नान का पुण्य कैसे प्राप्त किया जा सकता है।