हर कोई प्रयागराज जाकर कुंभ स्नान करने में सक्षम नहीं होता। ऐसे में आइए जानते हैं क्या घर पर संगम का जल उपयोग कर स्नान करने से समान पुण्य प्राप्त हो सकता है?
Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु आध्यात्मिक लाभ अर्जित करने के लिए एकत्र हो रहे हैं। इस आयोजन के दौरान गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, केवल अमृत स्नान ही नहीं, बल्कि संपूर्ण माघ मास के दौरान गंगा स्नान करने से भी अपार पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसा कहा जाता है कि इससे व्यक्ति जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्त हो सकता है और उसके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। हालांकि, हर कोई प्रयागराज जाकर स्नान करने में सक्षम नहीं होता। ऐसे में, क्या घर पर संगम का जल उपयोग कर स्नान करने से समान पुण्य प्राप्त हो सकता है? आइए जानते हैं।
धार्मिक दृष्टि से कुंभ में स्नान करना अत्यधिक फलदायी माना जाता है। अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से न केवल व्यक्ति की शारीरिक शुद्धि होती है, बल्कि उसकी आत्मा भी पवित्र हो जाती है। मान्यता यह भी है कि कुंभ स्नान से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
3 of 5
कैसे मिलता है कुंभ स्नान का पूर्ण फल?
- फोटो : अमर उजाला।
कैसे मिलता है कुंभ स्नान का पूर्ण फल?
अब तक लाखों साधु-संत और गृहस्थजन गंगा में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज आ चुके हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो जानें में सक्षम हैं फिर घर पर ही संगम के जल से नहा लेते हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या घर पर भी कुंभ के स्नान का फल प्राप्त किया जा सकता है?
4 of 5
कैसे मिलता है कुंभ स्नान का पूर्ण फल?
- फोटो : अमर उजाला।
दरअसल केवल संगम का जल मंगवाकर घर पर स्नान करने से कुंभ स्नान के समान पुण्य की प्राप्ति नहीं होती, क्योंकि कुंभ में स्नान करने के साथ संत-महात्माओं के दर्शन का भी विशेष महत्व होता है। गंगा को पापनाशिनी माना गया है, फिर भी घर पर संगम के जल से स्नान करने और कुंभ में प्रत्यक्ष जाकर स्नान करने के पुण्य में अंतर माना जाता है।
कैसे मिलता है कुंभ स्नान का पूर्ण फल?
- फोटो : अमर उजाला।
हालांकि कुछ लोग आर्थिक या शारीरिक रूप से इतने सक्षम नहीं होते कि वे कुंभ में शामिल हो सकें। ऐसे व्यक्ति यदि कुंभ से लाए गए संगम जल से स्नान कर लें, तो उन्हें कुंभ स्नान के समान पुण्य फल प्राप्त हो सकता है।