यशोदा जयंती 4 मार्च गुरुवार को है। प्रति वर्ष यह जयंती फाल्गुन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन मां यशोदा का जन्म हुआ था। मां यशोदा ने ही भगवान श्रीकृष्ण का लालन-पालन किया था। जबकि उनका जन्म मां देवकी के कोख से हुआ था। यशोदा जयंती के दिन विधि-विधान से मां यशोदा और भगवान श्रीकृष्ण का पूजन किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन इनकी पूजा से पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-शांति आती है। साथ ही भूत-प्रेतों से छुटकारा मिलता है। यशोदा जयंती के अवसर पर श्रीकृष्ण मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का दर्शन व पूजन के लिए तांता लग जाता है।