फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का तीसरा सोमवार आज, सोमवार को ही क्यों होती है भगवान शिव की पूजा ?

Mon, 24 Jul 2017 09:29 AM IST
amarujala.com- presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 5
सावन का पवित्र महीना चल रहा है और आज सावन का तीसरा सोमवार है। सोमवार को भगवान शिव का विशेष पूजा- अर्चना की जाती है। लेकिन क्या आपको पता है सोमवार का दिन भगवान शिव को क्यों पसंद है, भक्तों के मन में कई बार यह सवाल आता है कि इस दिन शिव की आराधना का क्या महत्व है आइए जानते हैं कि सोमवार को ही क्यों होती है भगवान शिव की पूजा।
विज्ञापन

2 of 5
पुराणों और शास्त्रों के अनुसार सोम का मतलब चंद्रमा से होता है। जिस प्रकार चंद्रमा की तमाम खामियां के बाद भगवान शिव ने उन्हें अपने सिर पर स्थान दिया है। इसी कारण से सोमवार को भगवान शिव का वार माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
सोम का दूसरा मतलब सौम्य भी होता है। भगवान शिव सौम्य और जल्दी खुश होने वाले देवता हैं इस कारण से भी भोलेनाथ को सोमवार का देवता माना जाता है।

4 of 5
वहीं सोम का अर्थ होता है शिव संग उमा का। शिव के साथ मां भगवती की भी उपासना करना चाहिए, क्योंकि बिना शक्ति के शिव के रहस्य का समझना अत्यन्त कठिन है। इसलिए सोमवार को शिव की उपासना का विशेष महत्व है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐसे माना जाता है सोम में ऊं समाया हुआ है इसी कारण से सोमवार को महादेव की उपासना की जाती है जिससे इस दिन पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें