फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सप्ताह ग्रह नक्षत्र दे रहे हैं शुभ संकेत, इन चार राशियों को होगा बेहद लाभ

Sun, 15 Nov 2020 04:12 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद शुभ होने जा रहा है। इस अवधि में इन छह राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में आशाजनक परिणाम मिलने शुभ संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार।
विज्ञापन

2 of 5
rashi
तुला 
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भविष्य के लिए नई और लाभदायक योजनाएं लेकर आया है। कारोबार में गति आयेगी। नई योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। बड़ा धन निवेश करने से पहले शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। नौकरीपेशा लोगों का तरक्की का योग है। मनचाहा पद मिल सकता है। लेकिन इस सप्ताह शेयर बाजार एवं सट्टेबाजी में पैसा लगाने से बचें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा एवं इंटरव्यू की तैयारी में लगे युवाओं का समय अच्छा है। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। घर में किसी मेहमान के आने से रौनक बनी रहेगी और सप्ताह का अंत परिजनों के साथ खुशियां मनाते हुए बीतेगा।
विज्ञापन

3 of 5
rashi
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए बीतेगा। घर हो या कारोबार आपसे लोगों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। परिजनों और सगे-संबंधियों को किए गए वादों या जिम्मेदारी को निभाने का दबाव पूरे सप्ताह बना रहेगा। 20 नवंबर को व्यस्तता रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापारियों का समय मिश्रित फलदायक है। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों पर कार्यभार बढ़ेगा। यदि आप मकान या जमीन खरीदने या बेचने का प्लान कर रहे हैं तो उसे कुछ समय के लिए टालना बेहतर रहेगा। महिला प्रोफेशनलों को कुछेक उलझनें रहेंगी। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद पैदा हो सकते हैं। माता की सेहत का विशेष ख्याल रखें।

4 of 5
rashi
सिंह
सिंह राशि के जातकों को चाहे-अनचाहे लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी। नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। हालांकि किसी तरह के दिखावे से बचें, अन्यथा आप हंसी के पात्र भी बन सकते हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। 19 नवंबर को व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। व्यापारियों को उधार वसूली में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। कमीशन और केमिकल के कारोबार से जुड़े लोगों को अपेक्षा से अधिक लाभ मिलने की संभावना है। किसी महिला मित्र की मदद से प्रेम संबंधों में आ रही गलतफहमियां दूर होंगी और अपने लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। परिजन आपके प्रेम संबंध पर विवाह की मुहर लगा सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rashi
धनु
बीते कई सप्ताह से आपको जिस चीज का इंतजार था, इस सप्ताह आपकी वह मुराद पूरी होगी। करिअर हो या कारोबार भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। घर एवं बाहर दोनों जगह अनुकूल वातावरण बनेगा। करिअर में प्रगति के प्रस्ताव मिलेंगे। अध्यापक, लेखक, पत्रकार, बुद्धिजीवी एवं मीडियाकर्मियों के लिए यह सप्ताह सुखद साबित होगा। 19 नवंबर को -अड़चनें आएंगी, लेकन मित्रों की मदद से आप उसे दूर करने में कामयाब हो जाएंगे। व्यापारियों का समय लाभदायक है। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर मिलेंगे। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों का इंतजार खत्म होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें