नवंबर के पहले सप्ताह में संकष्टी चतुर्थी और अहोई अष्टमी व्रत आएंगे। सबसे अहम बात तो यह है कि इस अवधि में सुहागिनों का सबसे महत्वपूर्ण व्रत करवा चौथ भी आएगा। आइए जानते हैं इस हफ्ते के त्योहारों के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन
2 of 7
करवा चौथ 2020
- फोटो : karwa chauth 2020
करवा चौथ
Karwa Chauth 2020: करवा चौथ का पावन व्रत 4 नवंबर को रखा जाएगा। हर साल यह व्रत कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुखी जीवन के लिए रखती है। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है।
विज्ञापन
3 of 7
संकष्टी चतुर्थी व्रत का महत्व
- फोटो : अमर उजाला
संकष्टी चतुर्थी
संकष्टी चतुर्थी 4 अक्तूबर को है। इस दिन भगवान गणेश की आराधना की जाती है। साथ ही व्रत भी रखा जाता है। यह व्रत प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, संकष्टी चतुर्थी का आशय संकट को रहने वाली चतुर्थी तिथि से है।
4 of 7
अहोई अष्टमी 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
अहोई अष्टमी
अहोई अष्टमी व्रत 8 नवंबर को रखा जाएगा। इस पर्व को खासतौर पर उत्तर भारत में मनाया जाता है। महिलाएं इस दिन उपवास करती हैं साथ ही अहोऊ देवी की पूजा करती है। यह दिन देवी अहोई को समर्पित होती है। इस दिन महिलाएं अपनी संतानों की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं।